निसान Magnite SUV
निसान magnite एक सुबकोम्पक्ट क्रॉसओवर SUV है, जो की निसान दवारा भारत में लांच करी गई थी। निसान एक जापानीज ऑटोमोबाइल कंपनी है, जो की दुनिया भर में अपनी जापानीज टेक्नोलॉजी वाली गाड़ियों के लिए जानी जाती है। Magnite निसान कंपनी की दुनिया भर में सबसे छोटी क्रॉसओवर SUV है। यह SUV भारत के अंदर किआ सॉनेट, हुंडई वेन्यू, मारुती सुजूक विटारा ब्रेज़्ज़ा और टाटा नेक्सॉन से मुकाबला करती है।
स्टाइलिश डिज़ाइन

निसान की magnite में आपको ब्लड और डायनामिक डिज़ाइन देखने को मिल जाता है। इस कार को निसान ने CMF-A+ प्लेटफार्म पे बनाया है, यह वही प्लेटफार्म है, जिसके पे की रीनॉल्ट की ट्रिबेर और kiger बनाई जाती है। निसान magnite में आपको बड़ी ऑक्टागोनल ग्रिल देखने को मिल जाती है, जो की क्रोम के एक्सेंट्स के साथ आती है। इसके अलावा इसमें आपको स्लीक LED हेडलैंपदेखने को मिल जाते है, जो की L आकर के DRLs के साथ आते है। इस कार में आपको 16 इंच के डायमंड कट एलाय व्हील भी देखने को मिल जाते है। इसके अलावा इस गाडी में आपको काले रंग की क्लाद्डिंग और रूफ रेल देखने को मिल जाती है।
दमदार परफॉरमेंस

निसान magnite एक पावरफुल कॉम्पैक्ट SUV है। इस गाडी में आपको 1 लीटर का पेट्रोल इंजन देखने को मिल जाता है। यह इंजन भारत में दो प्रकार के वैरिएंट में देखने को मिल जाता है : नैचुरली एस्पिरेटेड और टर्बो चार्ज। जहा पे इसका नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन इस गाडी में 71 Bhp की पावर और 96 Nm का टार्क पैदा करता है। वही इस गाड़ी में दिया गया टर्बो चार्ज इंजन इस गाडी में 99 bhp की पावर और 160 Nm का टार्क पैदा करता है। इस इंजन के साथ आपको 5 स्पीड का मैन्युअल ट्रांसमिशन और CVT आटोमेटिक ट्रांसमिशन भी देखने को मिल जाता है। इस गाडी में आपको 19.35 Kmpl की बढ़िया फ्यूल एफिशिएंसी भी देखने को मिल जाती है। इसके अलावा इस गाडी के CVT ट्रांसमिशन में आपको 19.7 kmpl की माइलेज देखने को मिल जाती है।
किफायती कीमत और EMI प्लान
निसान Magnite एक किफायती सब कॉम्पैक्ट SUV है। निसान ने इस SUV को भारतीय मार्किट में बहुत ही ज्यादा सस्ते दाम पे उतरा है, ताकि इसको खरीद पाना हर प्रकार के ग्राहक के लिए आसान हो। इस गाडी की कीमत भारत में मत्र ₹6 लाख रुपए से शुरू हो जाती है, और इसके टॉप वैरिएंट के लिए मत्र ₹11.02 लाख रुपए तक जाती है। निसान ने अभी हाल ही में फेस्टिव सीजन के चलते, इस गाडी के लिए कुछ नए EMI प्लान निकले है। इन नए EMI प्लान के कारण इस SUV को खरीद पाना और भी ज्यादा आसान होगया है।
प्रकार | मूल्य (एक्स-शोरूम) | EMI (60 महीने @ 8.5%) | डाउन पेमेंट (10%) |
---|---|---|---|
XE | ₹6.00 लाख | ₹11,608 | ₹60,000 |
XL | ₹6.75 लाख | ₹13,029 | ₹67,500 |
XV | ₹7.65 लाख | ₹14,762 | ₹76,500 |
XV प्रीमियम | ₹8.45 लाख | ₹16,308 | ₹84,500 |
Turbo XL | ₹7.90 लाख | ₹15,248 | ₹79,000 |
Turbo XV | ₹8.75 लाख | ₹16,894 | ₹87,500 |
Turbo XV प्रीमियम | ₹9.35 लाख | ₹18,055 | ₹93,500 |
Turbo CVT XV | ₹9.90 लाख | ₹19,112 | ₹99,000 |
Turbo CVT XV प्रीमियम | ₹10.40 लाख | ₹20,074 | ₹1.04 लाख |