Ampere Primus इलेक्ट्रिक स्कूटर
आज भारत में काफी प्रकार के इलेक्ट्रिक स्कूटर मौजूद हैं जिनमे कमाल की परफॉरमेंस व फीचर देखने को मिलते हैं। हम जिस स्कूटर की बात करने जा रहे हैं उसका नाम है Ampere Primus। ये स्कूटर कमाल की परफॉरमेंस देता है व इसमें एक से बढ़ कर एक आधुनिक टेक्नोलॉजी के फीचर भी देखने को मिलते हैं। Primus का मुकाबला ओला के S1 Air व Ather के 450S से होता है जिनको ये कड़ी टक्कर देता है। आइये जानते हैं क्या है इस स्कूटर में ख़ास व क्या रहने वाली है इसकी कीमत।
रेंज | 107 Km |
टॉप स्पीड | 77 Kmph |
वजन | 130 kg |
चार्जिंग टाइम | 5 Hrs |
पावर | 3400 W |
मैक्सिमम पावर | 4,000 W |
कीमत (ऑन-रोड) | ₹1,54,772 |
परफॉरमेंस, मोटर, बैटरी व रेंज

Ampere Primus इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको केवल एक वैरिएंट मिलता है जिसमे कुल चार कलर ऑप्शन आते हैं। इस स्कूटर में मिलती है 3400W पावर की BLDC हब मोटर जिसके साथ जुडी है 3kWh LFP बैटरी। ये स्कूटर इस मोटर व बैटरी की मदत से निकालता है 107 किलोमीटर से अधिक रेंज व 77 किलोमीटर प्रतिघंटे की टॉप स्पीड। ये एक काफी बढ़िया परफॉरमेंस है इस प्रकार के एडवांस इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए। केवल इतना ही नहीं Ampere Primus इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ आपको एक फ़ास्ट चार्जर भी मिलता है जो स्कूटर को मात्र 5 घंटों में पूरा चार्ज कर देगा।
फीचर व टेक्नोलॉजी
Ampere Primus इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको सभी प्रकार के एडवांस फीचर मिल जाते हैं जो इस स्कूटर को एक प्रीमियम लुक देता है। इस स्कूटर में आपको मिलती है एक बड़ी डिजिटल इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, मोबाइल कनेक्टिविटी, LED लाइट, फ़ास्ट चार्जर, USB चार्जर, एलाय व्हील, ट्यूबलेस टायर, रिमोट स्टार्ट, टेलीस्कोपिक सस्पेंशन व और भी काफी सारे एडवांस व आधुनिक फीचर। अगर आप एक दिन प्रतिदिन के इस्तेमाल के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहते हैं तो ये आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन बन सकता है।
कीमत व EMI प्लान
Ampere Primus इलेक्ट्रिक स्कूटर केवल एक वैरिएंट में आता है जिसकी ऑन-रोड कीमत है ₹1,54,772 रुपए। ये एक बढ़िया कीमत है जो ओला S1 एयर व Ather 450S को टक्कर देती है। आप इस स्कूटर को EMI पर भी ला सकते हैं केवल ₹7,738 रुपए की डाउन पेमेंट दे कर जिसके बाद आपको मात्र ₹3,676 रुपए की किस्त देनी होगी अगले 60 महीनों तक। ये एक बढ़िया डील है इस प्रकार के इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए।
यह भी देखिए: TVS iQube के बेस मॉडल में मिलेंगे अब ज्यादा फीचर, जानिए कीमत