Mahindra BE.05 इलेक्ट्रिक SUV होगी कम कीमत पर लांच

महिंद्रा की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक SUV होगी जल्द लांच

महिंद्रा देश का सबसे ज्यादा SUV बेचने वाला ब्रांड है जिनके सबसे सभी साइज की SUV हैं। भारतीय ब्रांड के पास अभी केवल एक इलेक्ट्रिक SUV है जिसका नाम है XUV400 EV। ये एक 5-सीट वाली इ-SUV है जिसमे आपको बढ़िया परफॉरमेंस व रेंज मिलती है। इस गाडी को लोगों ने काफी पसंद किया व इसकी सेल भी अच्छी थी। अब कंपनी अपनी नई SUV लांच करने जा रही है जिसका नाम है Mahindra BE.05। ये एक शानदार डिज़ाइन की गाडी होने वाली है जिसमे लम्बी रेंज व बढ़िया परफॉरमेंस मिलेगी। आइये जानते हैं इस गाडी की सभी ख़ास बाते व देखते हैं क्या होगी इसकी कीमत।

देगी बढ़िया परफॉरमेंस व रेंज

Mahindra BE.05
Mahindra BE.05

ये नई महिंद्रा की BE.05 इलेक्ट्रिक गाडी कंपनी की BE यानी बिल्ट इलेक्ट्रिक लाइनअप की होने वाली है। इस गाडी को महिंदर अपने बिलकुल नए INGLO प्लेटफार्म पर बनाने वाला है जो की एक स्ट्रांग बिल्ट क्वालिटी देगा। अगर बात करे इसकी डायमेंशन की तो ये है 4,370mm लम्बी, 1,900mm चौड़ी, और 1,653mm ऊँची, व इसका व्हीलबेस है 2,775mm का। ये एक बढ़िया डिज़ाइन की इलेक्ट्रिक SUV है जिसका रोड प्रेसेंसे काफी बढ़िया होने वाला है।

ये नई BE.05 कूप स्टाइल की है जो इसे और भी आकर्षक बनाती है। कंपनी ने अभी इसकी पावरट्रैन के बारे में कोई भी ऑफिसियल जानकारी नहीं दी है लेकिन कुछ सोर्स से पता चला है की ये 420 किलोमीटर की रेंज के साथ 135 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड से भाग सकेगी। कंपनी इस गाडी के साथ DC व AC दो प्रकार के चार्जर प्रोवाइड करेगा। इसका फास्ट चार्जर मात्र 2 घंटों में इसे लगभग पूरा चार्ज कर सकेगा जो की काफी बढ़िया है। ये एक अच्छी परफॉरमेंस की इलेक्ट्रिक SUV होने वाली है जिसका मुकाबला टाटा की नेक्सॉन ev के साथ होगा।

एडवांस फीचर ADAS के साथ

Mahindra BE.05 इलेक्ट्रिक SUV में आपको काफी सारे एडवांस फीचर मिलने वाले हैं जो इसे एक प्रीमियम लुक देंगे। इसमें आपको दो डिस्प्ले मिलेंगी जिनमे एक टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट व दूसरी डिजिटल सेंट्रल कंसोल, इसमें आपको एप्पल कार प्ले व एंड्राइड ऑटो दोनों मिलते हैं बढ़िया 6 स्पीकर सेट के साथ। गाडी में सनरूफ, आटोमेटिक क्लाइमेट कण्ट्रोल, LED लाइट, LED प्रोजेक्टर, एम्बिएंट लाइट, कीलेस एंट्री, ग्लोव बॉक्स, व काफी सारे बढ़िया फीचर मिलेंगे। अगर बात करे इसकी सेफ्टी की तो महिंद्रा की इस नई इलेक्ट्रिक कार में आपको ADAS के कुछ फीचर मिलेंगे, पार्किंग सेंसर, 360 कैमरा, ABS ब्रेक EBD के साथ व 6 एयर बैग मिलेंगे जो इसे एक सेफ कार बनाते हैं।

कीमत व लांच डेट

महिंद्रा आने वाले समय में अपनी 5 से ज्यादा इलेक्ट्रिक गाडी लांच करने जा रहा है जिनमे से एक है ये Mahindra BE.05। इस गाडी को कंपनी ₹12 लाख रुपए की एक्स-शोरूम पर लांच करेगी जो जाएगी ₹16 लाख रुपए तक। अभी तक इसकी कोई भी ऑफिसियल लांच डेट नहीं आई है लेकिन ऐसी उम्मीद है की ये 2025 के आखिर तक मार्किट में आ जाएगी। ये एक बढ़िया कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV होने वाली है जो किफायती कीमत में बढ़िया रेंज व परफॉरमेंस देने में सक्षम है।

यह भी देखिए: इस दिवाली Tata Tiago EV मिलेगी कम कीमत व आसान EMI प्लान पर