120km रेंज के साथ ये इलेक्ट्रिक स्कूटर बना सबसे सस्ता

PURE EV epluto 7G है देश का सबसे ज्यादा रेंज वाला सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर

अभी के समय में भारत में आपको सभी प्रकार के इ-स्कूटर मिल जाएंगे चाहे वो किफायती बजट का हो या फिर हाई-परफॉरमेंस। आज हम जिस इ-स्कूटर की बात करने जा रहे हैं उसका नाम है Pure EV Epluto 7G। ये एक हाई परफॉरमेंस स्कूटर है जो आपको एक किफायती बजट में मिलता है। ब्रांड ने इसमें आपको सभी प्रीमियम फीचर के साथ लम्बी 120 किलोमीटर की रेंज भी दी है। आइये इस स्कूटर के बारे में जानते हैं पूरी बात व देखते हैं इसकी कीमत और EMI प्लान।

मोटर, बैटरी, रेंज और चार्जिंग

PURE EV EPluto 7G
PURE EV EPluto 7G

इस नए Pure EV EPluto 7G इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको मिलते हैं दो वैरिएंट एक स्टैंडर्ड व दूसरा प्रो। दोनों मॉडल डिज़ाइन में एक जैसे हैं लेकिन इनमे आपको रेंज का फ़र्क़ मिलेगा। इस स्कूटर में आती है 1500W नॉमिनल पावर की BLDC मोटर जो निकालती है 2200W की पीक पावर जिसके साथ स्कूटर जाता है 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की टॉप स्पीड तक।

साथ में इसमें आपको मिलेगी 60V 2.5kWh पोर्टेबल लिथियम-आयन बैटरी जो एक बार पूरा चार्ज होने पर देती है 120 किलोमीटर की बढ़िया रेंज। स्कूटर में आपको रिमूवेबल बैटरी ऑप्शन मिलता है जिसके साथ आप इसकी बैटरी निकाल कर अपने घर के अंदर चार्जिंग पर लगा सकते हैं। ये एक बढ़िया परफॉरमेंस है इस प्रकार के इ-स्कूटर के लिए। केवल इतना ही नहीं इसमें आपको एक फास्ट चार्जर भी मिलता है जो स्कूटर को मात्र 4 घंटों में पूरा चार्ज कर देता है।

मिलते हैं सभी एडवांस फीचर

PURE EV ने अपने इस नए EPluto 7G इलेक्ट्रिक स्कूटर में सभी एडवांस टेक्नोलॉजी के फीचर दिए हैं जो इसे एक प्रीमियम लुक देते हैं। इसमें आपको मिलती है एक डिजिटल स्क्रीन, पुश बटन स्टार्ट, कीलेस एंट्री, LED लाइट, डे टाइम रनिंग लाइट, फास्ट चार्जर, USB पोर्ट, राइडिंग मोड, क्रूज कण्ट्रोल, रिवर्स मोड, एलाय व्हील, डिस्क ब्रेक व और भी काफी सारे बढ़िया फीचर। अगर आपको एक दिन प्रतिदिन के इस्तेमाल के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर चाइये तो ये आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन बन सकता है।

कीमत व EMI प्लान

PURE EV EPluto 7G इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको मिलते हैं दो वैरिएंट जिनमे आते हैं कुल 9 कलर ऑप्शन। इस स्कूटर की कीमत शुरू होती है केवल ₹83,897 रुपए एक्स-शोरूम से जो जाती है ₹93,999 रुपए तक। ये एक बढ़िया कीमत है इस प्रकार के इ-स्कूटर के लिए।

आप इस स्कूटर को मात्र ₹15000 रुपए की डाउन पेमेंट में भी खरीद सकते हैं जिसके बाद आपको मात्र ₹2000 रुपए की किस्त भरनी होगी अगले 48 महीनों तक। ये एक बढ़िया ऑप्शन है आपके रोजाना के इस्तेमाल के लिए।

यह भी देखिए: ₹89,999 में Ola ने किया नया इ-स्कूटर लांच, दिया सभी ब्रांड को झटका