Revolt RV 400 इलेक्ट्रिक बाइक
आज के समय में भारत में काफी बढ़िया बढ़िया इलेक्ट्रिक बाइक आ गई हैं जिनमे काफी बढ़िया परफॉरमेंस व रेंज मिलती है। आज हम जिस इ-बाइक की बात करने जा रहे हैं उसका नाम है Revolt RV400 इ-बाइक। इसमें आपको सभी आधुनिक टेक्नोलॉजी के फीचर व बढ़िया परफॉरमेंस मिल जाती है जो आपके दिन प्रतिदिन के इस्तेमाल में काफी बढ़िया रहेंगे। आइये जानते हैं इस बाइक की पूरी डिटेल व देखते हैं इसका EMI प्लान।
रेंज | 150Km |
टॉप स्पीड | 85Km/h |
वजन | 108kg |
चार्जिंग टाइम | 4.5Hr |
पावर | 3000W |
हाइट | 814mm |
डाउन पेमेंट | ₹40,000 |
किस्त | ₹2,700 |
कीमत | ₹1,34,975 |
देती है कमाल की परफॉरमेंस व 150km रेंज
Revolt RV400 बाइक दो वैरिएंट में आती है जिसमे कुल चार कलर ऑप्शन मिलते हैं। इस बाइक में आती है एक पावरफुल 3000W की मोटर व 3kWh की बैटरी। इस मोटर के साथ Revolt निकालती है 5kW की पावर व 50NM का टार्क जिसके साथ ये 85 km/h की रफ़्तार से भाग पाती है वही इसकी बैटरी के साथ ये 150 km तक की रेंज देती है। केवल इतना ही नहीं इस इलेक्ट्रिक बाइक के साथ आपको मिलता है एक फ़ास्ट चार्जर जो इसे मात्र 4.56 घंटों में पूरा चार्ज कर देता है। ये एक शानदार इलेक्ट्रिक बाइक है जो आपके दिन प्रतिदिन के कामों में बढ़िया साथ देगी।
मिल जाते हैं एडवांस फीचर

इस नई RV400 में आपको मिलते हैं एडवांस टेक्नोलॉजी के फीचर जो इसे एक प्रीमियम लुक देते हैं। इस बाइक में आती है एक बढ़िया टचस्क्रीन डिस्प्ले जिसके साथ आप अपना मोबाइल कनेक्ट कर सभी कॉल, मैसेज का अपडेट ले सकते हैं। ये एक आधुनिक बाइक है जिसमे आती है रिमोट स्टार्ट, क्रूज कण्ट्रोल, राइडिंग मोड, LED लाइट, USB पोर्ट, जीपीएस, नेविगेशन, स्पीकर, टेलीस्कोपिक सस्पेंशन, एलाय व्हील, डिस्क ब्रेक व और भी काफी सारे आधुनिक फीचर जो इसे एक बढ़िया ऑप्शन बनाते हैं।
कितनी है कीमत व EMI प्लान?
Revolt इलेक्ट्रिक बाइक में आते हैं दो वैरिएंट प्रीमियम व लिमिटेड एडिशन। इनकी कीमत शुरू होती है ₹1,34,975 रुपए की एक्स-शोरूम से जो जाती है ₹1,39,975 रुपए तक। ये एक काफी बढ़िया कीमत है इस प्रकार की इलेक्ट्रिक बाइक के लिए। आप इसे EMI पर भी खरीद सकते हैं मात्र ₹40,000 रुपए की डाउन पेमेंट भर कर जिसके बाद आपको मात्र ₹2700 रुपए की क़िस्त देनी होगी अगले 4 साल तक। ये एक बढ़िया इलेक्ट्रिक बाइक है आपके रोजाना के इस्तेमाल के लिए।
यह भी देखिए: 212km रेंज के साथ Simple One मिलेगा ₹3000 की EMI पर