Revolt RV 400 इलेक्ट्रिक बाइक
भारत में आज हर प्रकार के इलेक्ट्रिक व्हीकल मौजूद हैं चाहे वो कार हो या स्कूटर या बाइक। आज हम जिस व्हीकल की बात करने जा रहे हैं उसका नाम है Revolt RV 400 इलेक्ट्रिक बाइक। अभी के समय में इस बाइक की देश में सबसे ज्यादा डिमांड चल रही है व लोग इसे लेना काफी पसंद करते हैं। इस इलेक्ट्रिक बाइक में आपको मिलती है बढ़िया परफॉरमेंस व एडवांस फीचर। आइये जानते हैं इसके बारे में सभी बातें व देखते हैं क्या होगी इसकी कीमत।
मोटर, बैटरी व परफॉरमेंस

इस इलेक्ट्रिक बाइक में काफी एडवांस फीचर व परफॉरमेंस मिलती है जिसके चलते ये देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक बाइक बानी। इसमें आपको केवल एक वैरिएंट मिलता है जिसमे कुल चार कलर ऑप्शन आते हैं। Revolt RV 400 इलेक्ट्रिक बाइक में मिलती है एक 3000W की पावरफुल AI बेस्ड इलेक्ट्रिक मोटर जिसके साथ जुडी है 3kWh की लिथियम-आयन बैटरी। इस मोटर व बैटरी की मदत से ये इलेक्ट्रिक बाइक निकालती है 85 किलोमीटर प्रतिघंटे की टॉप स्पीड व 150 किलोमीटर की बढ़िया रेंज। केवल इतना ही नहीं इस बाइक में आपको मिलता है एक फ़ास्ट चार्जर जो बाइक को मात्र 4.5 घंटों में पूरा चार्ज कर देता है। ये एक शानदार डिज़ाइन की हाई परफॉरमेंस इलेक्ट्रिक बाइक है जो आपको एक बढ़िया अनुभव देगी।
राइडिंग रेंज | 150 Km |
टॉप स्पीड | 85 Kmph |
वजन | 108 kg |
चार्जिंग टाइम | 4.5 Hrs |
पावर | 3000 W |
हाइट | 814 mm |
फीचर व टेक्नोलॉजी
इस नई Revolt RV400 इलेक्ट्रिक बाइक में आपको एक से बढ़ कर एक एडवांस फीचर मिलते हैं जो इसे एक प्रीमियम लुक देते हैं। इसमें आती है एक सात इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले जिसके साथ आप अपना मोबाइल कनेक्ट कर सभी प्रकार के अपडेट ले सकते हैं जैसे की कॉल मैसेज व आदि। इसके आलावा इस बाइक में आपको मिल जाती है LED लाइट, DRL लाइट, USB चार्जर, फ़ास्ट चार्जर, एलाय व्हील, डिस्क ब्रेक, टेलीस्कोपिक सस्पेंशन व और भी काफी सारे एडवांस फीचर। अगर आप एक दिन प्रतिदिन के इस्तेमाल के लिए एक किफायती इलेक्ट्रिक बाइक चाहते हैं तो ये आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन बन सकता है।
कीमत व EMI प्लान
Revolt RV 400 इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत शुरू होती है ₹ 1,35,793 रुपए की एक्स-शोरूम कीमत से जो जाती है ₹1,40,786 रुपए तक इसके स्पेशल एडिशन के लिए। ये एक बढ़िया कीमत है इस प्रकार की आधुनिक इलेक्ट्रिक बाइक के लिए। आप इसे EMI पर भी खरीद सकते हैं केवल ₹6,739 रुपए की कम से कम डाउन पेमेंट भर कर जिसके बाद आपको मात्र ₹3,241 रुपए की क़िस्त देनी होगी हर महीने अगले 61 महीनों तक। ये एक बढ़िया डील है इस प्रकार की इलेक्ट्रिक बाइक के लिए।
यह भी देखिए: मात्र ₹66,993 की कीमत पर घर लाएं ये इलेक्ट्रिक स्कूटर