PURE EV EcoDryft इलेक्ट्रिक बाइक
भारत में आज के समय में काफी बढ़िया बढ़िया इलेक्ट्रिक व्हीकल मौजूद हैं चाहे वो इलेक्ट्रिक बाइक, स्कूटर या फिर कार हो। लोग अब इलेक्ट्रिक व्हीकल लेना काफी पसंद करते हैं क्यूंकि आज के इ-व्हीकल न केवल बढ़िया फीचर के साथ आते हैं बल्कि इनमे अब हाई-परफॉरमेंस भी मिलती है और वो भी एक किफायती कीमत में। इलेक्ट्रिक व्हीकल को चलने की कॉस्ट भी बोहोत कम है ICE के मुकाबले जिसके कारण इनकी तरफ लोग काफी आकर्षित हैं। आज हम जिस इलेक्ट्रिक बाइक के बारे में बात करने जा रहे हैं उसका नाम है PURE EV EcoDryft। ये देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक है जिसमे आपको 130 किलोमीटर तक की रेंज व काफी एडवांस फीचर मिल जाते हैं।
रेंज | 130 Km |
टॉप स्पीड | 75 Kmph |
वजन | 101 kg |
चार्जिंग टाइम | 6 Hrs |
पावर | 2000 W |
मैक्सिमम पावर | 3,000 W |
मोटर, बैटरी व परफॉरमेंस
ये इलेक्ट्रिक बाइक PURE EV EcoDryft केवल एक वैरिएंट में आती है जिसमे आपको कुल 4 कलर ऑप्शन मिल जाते हैं। इसमें आपको मिलती है एक पावरफुल 2000W की इलेक्ट्रिक मोटर व 3kWh की लिथियम-आयन बैटरी पैक। बाइक अपनी मोटर व बैटरी की मदत से जाती है 75 किलोमीटर प्रतिघंटे की टॉप स्पीड तक व एक बार पूरा चार्ज होने पर देती है 130 किलोमीटर तक की रेंज। केवल इतना ही नहीं इस बाइक के साथ आपको एक फ़ास्ट चार्जर भी मिलता है जो इसे मात्र 6 घंटों में पूरा चार्ज कर देगा। ये एक काफी बढ़िया बाइक है जो 140 किलो तक का वजन भी उठा सकती है।
फीचर व टेक्नोलॉजी

इस इलेक्ट्रिक बाइक में आपको सभी एडवांस टेक्नोलॉजी के फीचर मिलते हैं जो इसे एक प्रीमियम लुक देते है। इसमें आपको मिलती है एक डिजिटल स्क्रीन, उसब चार्जर, फ़ास्ट चार्जर, LED लाइट, टेलीस्कोपिक सस्पेंशन, एलाय व्हील, डिस्क ब्रेक व और भी काफी सारे बढ़िया फीचर जैसे की राइडिंग मोड, क्रूज कण्ट्रोल, मोबाइल स्टैंड, इंफोटेनमेंट आदि। ये एक काफी बढ़िया इलेक्ट्रिक बाइक है जो आप अपने दिन प्रतिदिन के कामों के लिए खरीद सकते हैं।
कीमत
PURE EV EcoDryft इलेक्ट्रिक बाइक केवल एक वैरिएंट में आती है जिसकी कीमत शुरू होती है मात्र ₹1,19,999 रुपए की एक्स-शोरूम कीमत से। ये एक काफी बढ़िया कीमत है इस प्रकार की इलेक्ट्रिक बाइक के लिए। इसे आप EMI पर भी खरीद सकते हैं मात्र ₹20,000 रुपए की डाउन पेमेंट भर कर जिसके बाद आपको मात्र ₹3000 रुपए की किस्त देनी होगी अगले 4 साल तक। ये एक बढ़िया डील है इस प्रकार के इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए।
यह भी देखिए: ₹6,200 रुपए भर कर घर लाएं Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर