Ather Energy 450S इलेक्ट्रिक स्कूटर है सबसे सस्ता मॉडल
Ather एनर्जी देश की तीसरी सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचने वाली ब्रांड है जिनके पास अभी दो स्कूटर हैं 450S और 450X। दोनों स्कूटर एक जैसे डिज़ाइन के साथ आते हैं लेकिन इनमे परफॉरमेंस का फर्क है। Ather के 450S इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी का एंट्री लेवल स्कूटर है जिसमे आपको सभी प्रीमियम फीचर व हाई-परफॉरमेंस मोटर मिलती है। आइये जानते हैं इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में सभी ख़ास बातें व जानते हैं इसकी नई कीमत व EMI प्लान।
रेंज | 115Km |
टॉप स्पीड | 90Km/h |
वजन | 108kg |
चार्जिंग टाइम | 8.3Hr |
हाइट | 780mm |
पावर | 5,400W |
कीमत | ₹1,44,880 ऑन-रोड |
डाउन पेमेंट | ₹40,500 |
EMI | ₹2,800 |
देता है हाई-परफॉरमेंस व लम्बी रेंज
नए Ather 450S स्कूटर में आपको मिलती है एक 5.4kW पावर निकालने वाली पावरफुल मोटर जिसके साथ जुडी है एक 2.9kWh लिथियम-आयन बैटरी। स्कूटर अपनी मोटर व बैटरी के साथ जाता है 90km/h की टॉप स्पीड तक व निकलता है 115km की IDC रेंज। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर व ब्रांड के सबसे महंगे स्कूटर 450X की टॉप स्पीड एक जैसे ही है लेकिन ये अक्सेलरेशन में थोड़ा पीछे रहा जाता है।

ये एक बढ़िया रेंज व टॉप स्पीड है इस प्रकार के इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए। केवल इतना ही नहीं इसके साथ आपको एक बढ़िया चार्जर भी मिलता है जो इसे 8 घंटों में पूरा चार्ज कर देता है। एक एक एडवांस इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो आपके रोजाना के कामों के लिए काफी बढ़िया रहने वाला है।
मिलते हैं सभी प्रीमियम फीचर
नए Ather Energy 450S स्कूटर में आपको मिलते हैं एडवांस टेक्नोलॉजी के फीचर जो इसे एक प्रीमियम व लक्ज़री लुक देते हैं। इसमें आपको मिलेगी एक 7″ की इंफोटेनमेंट डिस्प्ले जिसके साथ आप अपना मोबाइल कनेक्ट कर सभी अपडेट ले सकते हैं। साथ ही इसमें आ जाते हैं म्यूजिक प्लेयर व स्पीकर जिनमे आप गाने व इंजन की आवाज़ निकाल सकते हैं।
ये एक बढ़िया स्पोर्टी इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसमे एलाय व्हील, डिस्क ब्रेक, LED लाइट, USB चार्जर व सभी फीचर मिल जाते हैं। ये एक प्रीमियम क्वालिटी का इ-स्कूटर है जो आपके दिन प्रतिदिन के कामों में सबसे बढ़िया रहेगा। कंपनी का दावा है की 450S की बिल्ट क्वालिटी बोहोत बढ़िया है व ये स्कूटर सालों साल नए जैसा ही चलता रहेगा।
जानिए कीमत, डाउन पेमेंट व EMI प्लान
450S स्कूटर की कीमत शुरू होती है ₹1,44,880 रुपए की ऑन-रोड से जो जाती है ₹1,58,699 तक इसके प्रो-पैक के लिए। ये एक शानदार व लक्ज़री इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो आपके रोजाना के कामों के लिए काफी बढ़िया रहने वाला है। आप इस स्कूटर को EMI पर भी खरीद सकते हैं केवल ₹40,500 रुपए की कम से कम डाउन पेमेंट भर कर जिसके बाद आपको मात्र ₹2,800 रुपए की किस्त देनी होगी अगले 48 महीनों तक।
यह भी देखिए: भारत का सबसे ज्यादा रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लांच