MG Comet EV इलेक्ट्रिक कार
आज पूरी दुनिया की ऑटोमोबाइल कंपनियां ICE को छोड़ इलेक्ट्रिक की तरफ धीरे धीरे जा रही हैं व एक से बढ़ कर एक नए मॉडल लांच कर रही हैं। MG मोटर ने हालही में भारत में लांच की MG Comet EV गाडी को बढ़िया रिस्पांस मिला व लोगों ने इसे काफी पसंद भी किया। इस गाडी में एडवांस फीचर के साथ हाई परफॉरमेंस भी मिली जिसने इसे एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाया। आइये जानते हैं इस इलेक्ट्रिक कार की सभी ख़ास बाते व देखते हैं इसकी कीमत।
बैटरी | 17.3 kWh |
रेंज | 230 km |
पावर | 41bhp |
टार्क | 110NM |
मोटर | इलेक्ट्रिक |
चार्जर | 3.3kW |
डाउन पेमेंट | ₹3,00,000 |
किस्त | ₹9,848 |
कीमत | Rs. 8.93 |
परफॉरमेंस, रेंज व चार्जिंग

MG Comet इलेक्ट्रिक कार में आपको 3 वैरिएंट मिलते हैं जिनमे बैटरी व मोटर का केवल एक ऑप्शन है। इसमें आपको मिलती है 17.3kWh lithium-ion बैटरी पैक व एक पावरफुल मोटर। इस बैटरी व मोटर की मदत से Comet देती है 230 km की बढ़िया रेंज और 41 horsepower की पावर व 110 NM का टार्क। ये एक काफी बढ़िया परफॉरमेंस है जिसके साथ कॉमेट 81 km/h की टॉप स्पीड आराम से पकड़ती है। इस गाडी के साथ आपको एक 3.3kW का चार्जर भी दिया जाता है जो गाडी को 7.25 घंटों में पूरा चार्ज कर देता है व 10 से 80% चार्ज 5.10 घंटों में। ये एक बढ़िया EV है जो आपके दिन प्रतिदिन के कामों में सबसे बढ़िया रहने वाली है अपने कॉम्पैक्ट साइज के कारण।
फीचर व टेक्नोलॉजी
नई MG EV में आपको मिलेंगे एक से बढ़ कर एक आधुनिक टेक्नोलॉजी के फीचर जो इसे एक लक्ज़री व प्रीमियम कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार बनाते हैं। इसमें आती है एक 10.25″ की इंफोटेनमेंट डिस्प्ले जिसमे आप GPS, एप्पल कार प्ले, एंड्राइड ऑटो, रिवर्स कैमरा व काफी सारे ऑप्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आपको एक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर डिस्प्ले भी मिलती है जिसमे गाडी के सभी अपडेट मिलते हैं।
इस इलेक्ट्रिक कार में आपको सबसे सेफ्टी फीचर मिल जाते हैं। ड्यूल एयर बैग, हिल असिस्ट, ABS ब्रेक EBD के साथ, स्टेबिलिटी कण्ट्रोल व और भी काफी सारे फीचर जैसे की रियर कैमरा व पार्किंग सेंसर। इसमें आपको सभी LED लाइट के साथ एलाय भी मिलते हैं व LED प्रोजेक्टर हेडलाइट, ये सब फीचर इसे एक प्रीमियम व लक्ज़री लुक देते हैं। अगर आपको एक दिन प्रतिदिन के इस्तेमाल के लिए शहर में चलने के लिए गाडी की जरुरत है तो ये आपके लिए सबसे बढ़िया ऑप्शन बन सकता है।
कीमत व EMI प्लान
MG के कुल 3 वैरिएंट आते हैं पेस, प्ले व पुश। इसकी कीमत शुरू होती है ₹8.88 लाख ऑन-रोड से, जो जाती है ₹12.12 लाख रुपए तक। ये एक बढ़िया कीमत है इस प्रकार की इलेक्ट्रिक कार के लिए। आप इसे EMI पर भी खरीद सकते हैं केवल ₹3,05,500 रुपए की कम से कम डाउन पेमेंट भर क्र जिसके बाद आपको मात्र ₹9,785 रुपए की EMI देनी होगी हर महीने अगले 84 महीने तक। ये एक बढ़िया गाडी है आपके लिए अगर आपको शहर में चलने के लिए एक EV चाइये तो।
यह भी देखिए: जल्दी लांच होंगी ये 4 कमाल की इलेक्ट्रिक गाड़ियां