खरीदें MG Comet EV इलेक्ट्रिक कार केवल 10,000 की EMI पर, जानिए खास बातें

MG Comet EV में मिलेगें बढ़िया फीचर काम कीमत पर

भारत में लॉन्च होने जा रही है MG Comet EV जो होगी देश की सबसे छोटी इलेक्ट्रिक गाडी। इस MG Comet की सीधी टक्कर होगी Tata Tiago EV से जो अभी के समय में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक गाड़ियों में से एक है। MG Comet EV में दो दरवाज़े होंगे और चार सीट मिलेगी। इन्ही के साथ ये गाडी बढ़िया फीचर्स और रेंज के साथ मार्किट में आएगी जिसके कारण लोगों में इस गाडी के लिए एक अलग तरह का उत्साह है। Comet EV एक से बढ़ कर एक रंगो में होगी जो आपको आकर्षित करेगी। आज हम इस आर्टिकल में जानेंगे इस गाडी की कीमत, EMI और फीचर्स के बारे में।

मोटर, रेंज, टॉप स्पीड और फीचर

MG Comet EV Interior
MG Comet EV Interior

MG Comet EV एक बढ़िया छोटे आकार की इलेक्ट्रिक गाडी है जिसमे कमाल के फीचर्स और रेंज देखने को मिलेगी। इसमें सबसे खास बात है की ये 80% तक चार्ज केवल दो घंटों में हो जाती है अपने फ़ास्ट चार्जर की मदत से और इसे एक बार पूरा चार्ज करने पर 300 किलोमीटर की बढ़िया रेंज मिलती है जो आपके दिन प्रतिदिन के कामों के लिए काफी बढ़िया है। कंपनी का दावा है की ये Comet EV 135 किलोमीटर प्रतिघंटे के रफ़्तार से भाग सकती है और इसे और भी बढ़िया ऑप्शन बना देता है।

केवल यही नहीं MG Comet EV में बेहत बढ़िया फीचर्स मिलते हैं जैसे ड्यूल स्क्रीन पोर्टेबल चार्जर, एलाय व्हील, मल्टीप्ल ड्राइविंग मोड और कमाल का फैब्रिक इंटीरियर। ये सब इस गाडी को काफी बढ़िया और आधुनिक बना देता है। अगर हम बात करे इसके डिज़ाइन की तो ये गाडी काफी अलग डिज़ाइन के साथ आती है जिसकी LED लाइट और डे टाइम रनिंग लाइट के साथ ये काफी लक्ज़री लुक भी देती है। अगर आप एक दिन प्रतिदिन के काम के लिए गाडी चाहते हैं तो ये आपके लिए एक काफी बढ़िया ऑप्शन बन सकता है।

लॉन्च डेट, कीमत और EMI ऑप्शन

MG Comet EV Rear
MG Comet EV Rear

MG Comet EV 19 अप्रैल को रिलीज़ हुई थी अपने ऑफिसियल वेबसाइट पर और अब यह मार्किट में उपलब्ध होने जा रही है 26 अप्रैल को। इस गाडी की शुरुवात कीमत होगी ₹10 लाख रुपए और जाएगी ₹15 लाख रुपए तक। यह गाडी Tata Tiago EV और Tigor EV से टक्कर लेगी जो इसकी ही कीमत में आती हैं। अगर आप Comet EV EMI पर लेंगे तो आपको इसके बेस मॉडल के लिए तकरीबन एक लाख चालीस हजार रुपए डाउन पेमेंट में देने होंगे और इसके बाद आप ₹10,566 रुपए के मंथली EMI भर सकते हैं। यह एक काफी बढ़िया गाडी है आपके शहर के दिन प्रतिदिन के कामों के लिए।