आज के समय में सब लोग इलेक्ट्रिक व्हीकल की तरफ जा रहे हैं व अब इन्हे लेना काफी पसंद कर रहे हैं। इसी के चलते ऑटोमोबाइल कंपनियां ई-व्हीकल की तरफ ज्यादा ध्यान दे रही है पेट्रोल के मुकाबले व एक से बढ़ कर एक नए मॉडल ला रही हैं जिनमे न केवल बढ़िया फीचर हैं बल्कि कमाल की परफॉरमेंस देना में भी सक्षम हैं। आज हम बात करने जा रहे हैं Matter Aera इलेक्ट्रिक बाइक की जो काफी बढ़िया परफॉरमेंस व रेंज देना में सक्षम है।
मिलती है कमाल की परफॉरमेंस व रेंज

Matter Aera इलेक्ट्रिक बाइक हालही में लांच हुई थी जिसमे 5 kWh बैटरी व 10,000w BLDC हब मोटर का इस्तेमाल किया गया है। इस मोटर और बटेर की मदत से ये ई-बाइक 125 किलोमीटर की रेंज व 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की टॉप स्पीड देना में सक्षम है। केवल इतना ही नहीं कंपनी इस बाइक के साथ आपको फ़ास्ट चार्जर भी देती है जो केवल पांच घंटों में इसे पूरा चार्ज कर देती है। यह बाइक चार वैरिएंट में उपलब्ध है 5000, 5000+, 4000 और 6000+. अभी मार्किट में इसके केवल दो वैरिएंट उपलब्ध हैं 5000 और 5000+।
मोटर | 10,000w BLDC |
बैटरी | 5 kWh लिथियम-आयन |
रेंज | 125 km |
टार्क (व्हील) | 520 NM |
टॉप स्पीड | 100 km/h |
0-60 km/h | 6 सेकंड |
चार्जिंग टाइम | 5 घंटे |
आते हैं सभी आधुनिक फीचर
इस नई इलेक्ट्रिक बाइक Matter Aera में आपको एक से बढ़ कर एक आधुनिक फीचर देखने को मिलता है जो इसे एक प्रीमियम बाइक बना देता है। इसमें आपको मिलेंगे दोनों डिस्क ब्रेक, ड्यूल चैनल ABS, राइडिंग मोड, फ़ास्ट चार्जर, ब्लूटूथ, WiFi, GPS नेविगेशन, LED लाइट, USB चार्जर, सर्विस देय इंडिकेटर, डिजिटल स्क्रीन, पुश बटन स्टार्ट, रिमोट स्टार्ट, म्यूजिक कण्ट्रोल व और भी आधुनिक फीचर। इस बाइक को पेट्रोल जैसा बनाने के लिए कंपनी ने इसमें एग्जॉस्ट साउंड स्पीकर भी दिया हैं जो एक दम असली जैसे लगते हैं।
कीमत व EMI प्लान
इस इलेक्ट्रिक बाइक Matter Aera की शुरुवाती एक्स-शोरूम कीमत है ₹1,73,999 लाख रुपए इसके 5000 मॉडल की व 5000+ की है ₹1,83,999 रुपए जो की एक काफी अच्छी कीमत है इस प्रकार की इलेक्ट्रिक बाइक के लिए। आप इसे EMI पर भी खरीद सकते हैं केवल ₹18000 रुपए की डाउन पेमेंट भर कर जिसके बाद आपको ₹5,313 रुपए की EMI देनी होगी हर महीने। वहीं इसके टॉप मॉडल की EMI बनती है ₹5,900 रुपए प्रति महीना। यह एक काफी बढ़िया इलेक्ट्रिक बाइक है जिसे आप अभी खरीद सकते हैं। ये भी पढ़े: MG Comet EV मिलेगी केवल इतनी सी डाउन पेमेंट व EMI पर
कीमत (एक्स-शोरूम) | ₹1,73,999 |
बिमा | ₹9,365 |
डाउन पेमेंट | ₹18,000 |
EMI | ₹5,313 |
इंटरेस्ट | 9.7% |
महीने | 36 |