Mahindra XUV400 EV का पूरा डाउन पेमेंट व EMI प्लान

भारत में आज के समय में सभी ऑटोमोबाइल कम्पनियाँ इलेक्ट्रिक व्हीकल की तरफ ज्यादा ध्यान दे रही हैं ICE के मुकाबले क्यूंकि आने वाले कुछ सालों में केवल इलेक्ट्रिक व्हीकल ही होंगे। ई-व्हीकल के काफी सारे फायदे हैं जैसे की ये किफायती होते हैं, बढ़िया परफॉरमेंस व रेंज भी देता हैं और इनमे अब एक से बढ़ कर एक आधुनिक टेक्नोलॉजी वाले फीचर आते हैं। महिंद्रा ने भी अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियां लांच करनी शुरू कर दी हैं और इनकी पहली इलेक्ट्रिक SUV है XUV400 EV। ये गाडी सभी लक्ज़री फीचर व बढ़िया हाई परफॉरमेंस मोटर के साथ आती है।

मिलती है पावरफुल मोटर व बैटरी

Mahindra XUV400 EV
Mahindra XUV400 EV

Mahindra XUV400 EV में आपको मिलती है 34.5 और 39.4 kWh की बैटरी जिनकी मदत से ये गाडी जाती है 375 किलोमीटर व 456 किलोमीटर तक। XUV400 EV देती है 150 bhp की पावर व 310 NM का टार्क जो की एक बढ़िया परफॉरमेंस मानी जाती है। इस परफॉरमेंस के साथ ये 140 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ़्तार से भाग सकती है। इसके कुल चार मॉडल आते हैं जिनमे EC और EL हैं। EC में आपको मिलता है 34.5kWh का बैटरी पैक वही EL में आजाता है 39.4kWh का बैटरी पैक। दोनों मॉडल में केवल रेंज का फर्क है व पावर एक सामान है।

आते हैं सभी आधुनिक फीचर

अगर बात करें इस गाडी के फीचर की तो ये पहली झलक में ही आपका दिल जीत लेगी। महिंद्रा XUV400 EV में आपको सभी आधुनिक फीचर देखने को मिलते हैं जो इसे एक लक्ज़री गाडी जैसा बना देते हैं। इसमें आपको मिलता है 16-इंच एलाय व्हील, सभी चारों डिस्क ब्रेक, LED लाइट, सात इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, एप्पल कार प्ले, एंड्राइड ऑटो, पुश बटन स्टार्ट, सनरूफ, कीलेस एंट्री, आटोमेटिक क्लाइमेट कण्ट्रोल, रियर AC, वायरलेस चार्जर व और भी बोहोत सारे आधुनिक फीचर।

कीमत व EMI प्लान

महिंद्रा XUV400 EV की कीमत की शुरुवात होती है 17.24 लाख रुपए ऑन-रोड दिल्ली से और जाती है 20.61 लाख ऑन-रोड कीमत तक। इसके कुल चार वैरिएंट हैं जिनमे खास बैटरी का फर्क है। आप इस गाडी को EMI पर भी खरीद सकते हैं ₹2,84,669 रुपए की शुरुवाती डाउन पेमेंट भर कर जिसके बाद आपकी ₹23,153 रुपए की EMI शुरू हो जायगी। यह एक काफी बढ़िया इलेक्ट्रिक SUV है आपके हर प्रकार के कामों के लिए।

मॉडलकीमत (ऑन-रोड दिल्ली)डाउन पेमेंटEMI
EC 3.3kW₹17.24 लाख₹2,84,669₹23,153
EC 7.2kW ₹17.76 लाख₹2,92,377₹23,877
EL 7.2 kW₹20.40 लाख₹3,30,919₹27,497
EL 7.2 kW DL₹20.61 लाख₹3,34,002₹27,787

देखिए: Tata Nexon EV के बेस मॉडल की डाउन पेमेंट व EMI प्लान