Kia EV6 SUV
किआ EV6 एक इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट crossover SUV है, जो की शानदार ड्राइविंग अनुभव, स्पेसियस व् कम्फर्टेबले इंटीरियर और कई सारे एडवांस फीचर्स देने का वादा करती है। किआ की EV6 को किया ने इलेक्ट्रिक ग्लोबल मॉडुलर प्लेटफार्म (E-GMP) पे बनाया है, यह वही प्लेटफार्म है जिसपे की हुंडई की ioniq 5 को बनाया गया था। EV6 को 2 मई 2022 को भारत में लांच कर दिया गया है। भारत के अंदर यह इलेक्ट्रिक SUV दो वैरिएंट : GT लाइन (RWD) और GT लाइन (AWD) में आती है।
आकर्षक डिज़ाइन

किआ की EV6 में आपको स्लीक और फ्यूचरिस्टिक डिज़ाइन देखने को मिल जाता है, जो की इस गाडी के इलेक्ट्रिक स्वभाव को दर्शाता है। इस गाड़ी के फ्रंट में आपको डिस्टिंक्टिव हेडलैंप देखने को मिल जाते है, जो की LED DRLs के साथ आते है। इस गाडी में आपको कूपे जैसी रूफलाइन, फ्लश फिटिंग डोर हैंडल, 19 इंच के डियमों कट एलाय व्हील, आतियादी जैसे कई सारे डिज़ाइन एलिमेंट देखने को मिल जाते है। इस गाडी के रियर में आपको LED टेल लाइट देखने को मिल जाती है, जो की LED लाइट बार के साथ आती है। भारत के अंदर यह कार पांच आकर्षक रंगो के विकल्प में उपलब्ध है।
दमदार परफॉरमेंस

Kia EV6 में आपको दो मोटर के विकल्प देखने को मिल जाते है : रियर व्हील ड्राइव और आल व्हील ड्राइव। जहा पे इस गाडी में रियर व्हील ड्राइव वाली मोटर 223 bhp की पावर और 350 Nm का टार्क पैदा करती है और मत्र 7.3 सेकंड में 0 से 100 Kmph की रफ़्तार को पार कर जाती है, वही इस गाड़ी के आल व्हील मोटर में आपको 320 bhp की पावर और 605 Nm का पीक टार्क देखने को मिल जाता है। इस दमदार मोटर के कारण यह कार मत्र 5.2 सेकंड में 0 से 100 Kmph की रफ़्तार को पार कर जाती है। इस गाडी में आपको 192 kmph की टॉप स्पीड और आटोमेटिक ट्रांसमिशन देखने को मिल जाता है। इस गाडी के अंदर किआ ने 77.4 kwh की लिथियम आयन बैटरी का इस्तेमाल किया है, जो की इस SUV को एक बार चार्ज होने के 708 km की बढ़िया रेंज देदेती है। इस SUV को 10% से 80% तक चार्ज होने में मत्र 18 मिनट का समय लगता है।
मॉडल | Kia EV6 |
---|---|
मोटर | रियर व्हील ड्राइव और आल व्हील ड्राइव |
रियर व्हील मोटर | 223 bhp पावर, 350 Nm टार्क, 0 से 100 Kmph में 7.3 सेकंड |
आल व्हील मोटर | 320 bhp पावर, 605 Nm पीक टार्क, 0 से 100 Kmph में 5.2 सेकंड |
टॉप स्पीड | 192 kmph |
बैटरी | 77.4 kwh लिथियम आयन |
रेंज | 708 km (एक बार चार्ज होने पर) |
चार्ज टाइम | 18 मिनट (10% से 80%) |
ट्रांसमिशन | आटोमेटिक |
किफायती कीमत और EMI प्लान
Kia EV6 को किआ ने भारत के अंदर बहुत ही ज्यादा सस्ते दाम पे लांच किया है। इस गाडी की कीमत भारत के अंदर मत्र ₹60.95 लाख रुपए एक्स शोरूम से शुरू हो जाती है, जो की इसके टॉप वैरिएंट के लिए मत्र ₹65.95 लाख रुपए एक्स शोरूम तक जाती है। इसके अलावा किआ ने अपनी इस शानदार SUV के लिए कुछ नए EMI प्लान भी निकाले है, जिसके चलते इस SUV को खरीद पाना और भी ज्यादा आसान होगया है।
वेरिएंट | मूल्य (एक्स-शोरूम) | EMI (प्रति महीना) | डाउन पेमेंट |
---|---|---|---|
GT लाइन (RWD) | ₹ 60.95 लाख | ₹ 1,21,991 | ₹ 6,41,000 |
GT लाइन (AWD) | ₹ 65.95 लाख | ₹ 1,31,968 | ₹ 6,93,000 |
यह भी देखिए: MG 5 EV जल्द ही होगी भारत में लांच, जानिए कीमत और फीचर्स