India International EV 2023: भारत का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक व्हीकल Trade Show

India International Electric Vehicle Trade Show 2023

चेन्नई में होने जा रहा है भारत का सबसे बड़ा अन्तर्राष्ट्रीय इलेक्ट्रिक व्हीकल ट्रेड शो, India International EV Show 2023। इस इलेक्ट्रिक व्हीकल के ट्रेड शो को झारखण्ड सरकार सहित JENDAMARK जो की प्लैटिनम पार्टनर है और अन्य पार्टनर प्रायोजित करने जा रहे हैं। यह ट्रेड शो भारत का सबसे बड़ा होगा जिसमे इलेक्ट्रिक व्हीकल के साथ साथ दूसरी टेक्नोलॉजी को भी हिस्सा लेना का अवसर मिलेगा। इस शो के माध्यम से सरकार और एसोसिएशन भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा देंगे और लोगों तक इलेक्ट्रिक गाडी, बाइक, स्कूटर व दूसरे सभी वाहनों के फायदे बताए जियेंगे। इस शो में छोटी से लेकर बड़ी से बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनियां हिस्सा लेना जा रही हैं जो अपने आधुनिक वहां व टेक्नोलॉजी को दिखायेंगे।

India International EV शो 2023 वापस आ गया है अपने दूसरे एडिशन को लेकर और ये 26 मई से लेकर 28 मई 2023 तक चेन्नई ट्रेड सेण्टर तमिल नाडु में होने जा रहा है। ये IIEV शो सबसे बड़ा अन्तर्राष्ट्रीय शो है जिसमे एक से बढ़ कर एक कंपनी आएगी और अपनी आधुनिक टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रिक व्हीकल, एडवांस बैटरी और इ-मोबिलिटी को दिखायेग। इस शो के माध्यम से IIEV इलेक्ट्रिक व्हीकल को देश में बढ़ावा देगा और लोगों को इ-मोबिलिटी व व्हीकल के प्रति जागरूक करेगा।

मैनेजमेंट ने कहा

Futurex Group की डायरेक्टर नमिता गुप्ता ने कहा “हम इंडिया इंटरनेशनल EV शो 2023 के दूसरे संस्करण की घोषणा करते हुए रोमांचित हैं। यह शो इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग को अपने नवीनतम उत्पादों और प्रौद्योगिकियों को प्रदर्शित करने और भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के भविष्य और दायरे पर चर्चा करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा। हमें विश्वास है कि यह आयोजन भारतीय ईवी उद्योग के विकास को बढ़ावा देने और जलवायु लचीलापन, ऊर्जा सुरक्षा और सतत विकास को प्राप्त करने के देश के दृष्टिकोण का समर्थन करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।”

भारत में दिन प्रतिदिन नए इलेक्ट्रिक व्हीकल लांच हो रहे हैं जिनमे कमाल की आधुनिक टेक्नोलॉजी, फीचर्स और कमाल की परफॉरमेंस देखने को मिल रही है। अभी के समय में बिकने वाले इलेक्ट्रिक व्हीकल काफी बढ़िया रेंज और टॉप स्पीड के साथ आते हैं जो काफी बढ़िया और आधुनिक साबित हुए हैं। इस इलेक्ट्रिक व्हीकल के शो में देश विदेश के कंपनियां आयेंगी और अपनी नै टेक्नोलॉजी और इंजीनियरिंग को दिखैंगी और एक आईडिया देंगी की आने वाले इलेक्ट्रिक वहां और भी ज्यादा सक्षम को कमाल के होने वाले हैं।

शो की खास बातें

Rivian
Rivian

तमिलनाडु, दुनिया के शीर्ष 10 व्हीकल हब में से एक और भारत के शीर्ष ऑटो क्लस्टर का घर माना गया है। इस स्टेट को IIEV शो के लिए स्थान के रूप में चुना गया है जो की एक काफी बढ़िया बात है। इस क्षेत्र से जुड़े 1300 से अधिक कारखानों के साथ दुनिया में इसके प्रमुख विनिर्माण केंद्रों के कारण राज्य को अक्सर “भारत की ऑटोमोटिव राजधानी” और “एशिया का डेट्रायट” कहा जाता है। तमिलनाडु देश का दूसरा सबसे बड़ा GDP योगदान देने वाला राज्य भी है।

इस IIEV शो २०२३ में आपको दिखाया जायगे देश विदेश के सभी आधुनिक वाहन जिनमे काफी कमाल की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसमें आपको इलेक्ट्रिक गाडी, बाइक व स्कूटर के साथ साथ इलेक्ट्रिक स्केटबोर्ड, इलेक्ट्रिक साइकिल, स्टैंड ऑन स्कूटर व तीन पहिया वाहन को भी दिखाया जाएगा। यह EV शो देश में बदलाव व लोगों में इलेक्ट्रिक व्हीकल के प्रति जागरूकता फ़ैलाने के लिया काफी जरुरी है।

IIEV के स्पांसर

IIEV 2023 चेन्नई प्लैटिनम पार्टनर के रूप में Mahindra व JENDAMARK, स्टेट पार्टनर के रूप में झारखंड सरकार, और सपोर्टिंग पार्टनर्स ICAT, ARAI, IESA और सपोर्टिंग एसोसिएशन IEEMA द्वारा प्रायोजित है। इस आयोजन का उद्देश्य भारतीय इलेक्ट्रिक व्हीकल उद्योग के विकास में तेजी लाना और इलेक्ट्रिक वाहनों के व्यावसायीकरण के लिए एक सक्षम वातावरण बनाना है, जिसमें टेस्ट ड्राइव और स्थल पर लाइव प्रदर्शन के लिए सवारी जैसे आकर्षण शामिल हैं।