सबसे ज्यादा टॉप स्पीड वाले टॉप 4 इलेक्ट्रिक स्कूटर

इलेक्ट्रिक स्कूटर जिनमे मिलती है सबसे ज्यादा टॉप स्पीड

भारत में आज के समय में एक से बढ़ कर एक इलेक्ट्रिक स्कूटर मौजूद हैं जिनमे न केवल एडवांस फीचर मिलते हैं बल्कि हाई परफॉरमेंस भी मिलती है। आज हम बात करने जा रहे हैं भारत के चार सबसे ज्यादा टॉप स्पीड वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर जिनमे मिलती है सबसे एडवांस परफॉरमेंस। आइये देखते है सबसे फ़ास्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर व जानते हैं इसकी मोटर व बैटरी के बारे में।

1. OLA S1 Pro Gen-2 – 120km/h

Ola S1 Pro Gen-2
Ola S1 Pro Gen-2

S1 Pro जनरेशन 2 में आपको पावरफुल मोटर व बैटरी मिलती है। इस मोटर व बैटरी की मदत से ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 196 km की रेंज व 120km/h की टॉप स्पीड निकालने में सक्षम है। केवल इतना ही नहीं इसमें आपको एक फास्ट चार्जर भी मिल जाता है जो स्कूटर को केवल 5.7 घंटों में पूरा चार्ज कर देगा। Pro की मोटर अब 11kW की पावर निकाल सकती है जो की पहले केवल 8kW थी। कंपनी ने इसमें बड़े बदलाव कर के इसे एक आधुनिक व फ़ास्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर बना दिया है।

2. Simple One – 105km/h

Simple One
Simple One

Simple One स्कूटर में आपको मिलती है 4500W वाली मोटर व 5kWh की बैटरी। इस मोटर व बैटरी की मदत से ये स्कूटर देता है 105km/h की टॉप स्पीड व 212 किलोमीटर की बढ़िया रेंज। इस स्कूटर में आपको रिमूवेबल व फिक्स दोनों तरह की बैटरी ऑप्शन मिलती है व साथ में एक 750W का फ़ास्ट चार्जर भी मिलता है जो इसे केवल 5.5 घंटों में पूरा चार्ज कर देगा। इस चार्जर के लिए आपको अलग से पैसे देने होंगे वर्ण आप इसका नॉमिनल चार्जर रख सकते हैं।

3. TVS X – 105km/h

TVS X
TVS X

ये इलेक्ट्रिक स्कूटर अपनी ₹2.50 लाख रुपए एक्स-शोरूम कीमत के साथ अब देश का सबसे महंगा इलेक्ट्रिक स्कूटर बन गया है। TVS X ई-स्कूटर में आपको मिलती है 4.4kWh की बैटरी जो देती है IDC 140 किलोमीटर की बढ़िया रेंज। इस ई-स्कूटर को आप चार्ज कर सकते हैं स्मार्ट X फ़ास्ट चार्जर के साथ जो इसे केवल 50 मिनट में 50% तक चार्ज कर सकता है या फिर आप इसे 950W के चार्जर के साथ कर सकते हैं जो जीरो से 80% चार्ज 4 घंटे 30 मिनट में करेगा।

4. Ather 450X – 90km/h

Ather
Ather

Ather 450X स्कूटर में आपको मिलती है 6.2kW पावर की मोटर व 3.7kWh की लिथियम आयन बैटरी पैक। इस मोटर व बैटरी की मदत से ये स्कूटर देता है 90 km/h की टॉप स्पीड व 146 km की पीक रेंज। ये एक काफी बढ़िया परफॉरमेंस व रेंज देने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है। केवल इतना ही नहीं इस स्कूटर के साथ आपको फ़ास्ट चार्जर भी मिलता है जो स्कूटर को केवल 5.6 घंटों में पूरा चार्ज कर देता है। स्कूटर का वजन 111.6 kg होने के कारण ये बढ़िया अक्सेलरेशन देने में सक्षम है व कम वजन के साथ स्कूटर रेंज भी ज्यादा देता है।

यह भी देखिए: Tata Nexon EV की बैटरी बदलवाने में आता है इतना खर्चा