ये हैं भारत के सबसे ज्यादा Top Speed वाले Electric Scooters

सबसे ज्यादा Top Speed वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर 2023

भारत में हर दिन एक से बढ़ कर एक इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च हो रहा है। जिनमे काफी बढ़िया टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर बेहतर रेंज और स्पीड देने के काबिल बनाया है। इन सभी इलेक्ट्रिक स्कूटर में न केवल रेंज और स्पीड बढ़िया है बल्कि इनमे कमाल के फीचर्स भी दिए गए हैं। अगर आप एक दिन प्रतिदिन के इस्तेमाल के लिए स्कूटर चाहते हो तो इनमे एक ऑप्शन काफी बढ़िया रहेगा। इस आर्टिकल में हम आपको दिखने जा रहे हैं भारत के सबसे ज्यादा टॉप स्पीड वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर।

Electric ScootersTop Speed
OLA S1 Pro115 km/h
Simple One105 km/h
Ather 450X90 km/h
OLA S1 Air90 km/h
TVS iQube 78 km/h
Bajaj Chetak70 km/h

1. OLA S1 Pro

OLA S1 Pro भारत का सबसे ज्यादा टॉप स्पीड वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसकी टॉप स्पीड 115 KMPH है। इस स्कूटर में आपको काफी बढ़िया फीचर्स देखने को मिलेंगे जैसे की डिजिटल इन्फो क्लस्टर, ब्लूटूथ, चार्जर, और भी काफी बढ़िया बढ़िया फीचर। S1 Pro 3.97 kWh की बैटरी मिलती है जिस से ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 181 KM की रेंज देना में सक्षम है।

2. Simple One

OLA के बाद आता है Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर जो न केवल तेज़ रफ़्तार से भाग सकता है बल्कि इसमें 236 KM की धांसू रेंज मिलती है। Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर 105 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से भाग सकता है और जीरो से चालीस की स्पीड पकड़ने में इसे केवल 2.77 सेकंड लगती है। इस स्कूटर में आपको काफी अचे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी ने इसके कीमत ₹ 1.10 – 1.45 लाख राखी है।

3. Ather 450X

अब आता है तीसरा सबसे ज्यादा स्पीड वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर जो बढ़िया रेंज देना में भी सक्षम है। Ather 450X की टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटा है और यह जीरो से चालीस की रफ़्तार केवल 3.33 सेकंड में पदाद लेता है। इसमें 3.7 kWh की बैटरी मिलती है जो 146 KM की रेंज देना में सक्षम है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत ₹ 1.28 – 1.50 लाख है।

4. OLA S1 Air

OLA का सबसे छोटा मॉडल अभी मार्किट में है S1 Air जिसमे 2.5 kWh की बैटरी मिलती है जो इसे 101 KM की रेंज देता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड है 90 किलोमीटर प्रति घंटा और जीरो से 40 की स्पीड पकड़ता है केवल 4.3 सेकंड में। यह एक बजट स्कूटर है जिसका काफी बढ़िया डिज़ाइन है और कमाल के फीचर देखने को मिलते हैं। इस स्कूटर की कीमत है।

5. TVS iQube

अब आते हैं लिस्ट के अगले इलेक्ट्रिक स्कूटर पर जिसका नाम है TVS iQube। यह भारत का एक काफी प्रचलित इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो न केवल बढ़िया रेंज देता है बल्कि इसमें एक से बढ़ कर एक फीचर भी दिया गए हैं। TVS iQube की टॉप स्पीड 78 किलोमीटर प्रति घंटा है और इसकी रेंज 100 KM तक मिल जाती है। यह एक बढ़िया बजट का इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो आपकी दिन प्रतिदिन की जरूरतें आराम से पूरा कर सकता है।

6. Bajaj Chetak

अब आते हैं भारत के सबसे पुराने नाम वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर पर। Bajaj Chetak एक काफी मशहूर स्कूटर है जिसमे काफी कमाल की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इस स्कूटर की टॉप स्पीड है 70 किलोमीटर प्रति घंटा और ये आपको अपने 50.4 V/60.4 Ah की बैटरी से 95 KM तक की रेंज देगा। यह स्कूटर काफी अच्छा है अगर आपका बजट ₹1.47 लाख तक है तो। देखिए: Bajaj Chetak का प्रीमियम वैरिएंट हुआ लांच जो देगा 108 KM की रेंज, जानिए कीमत