Hero Vida V1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर
भारत में आज एक से बढ़ कर एक टेक्नोलॉजी व फीचर वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर मौजूद हैं। ई-स्कूटर किफायती व एडवांस होते हैं जिनमे आपको कमाल के फीचर देखने को मिलते हैं। सभी ऑटोमोबाइल कंपनी अब इलेक्ट्रिक की और जा रही है क्यूंकि अब ये ही हमारा भविष्य हो सकता है। हीरो ने भी अपने बढ़िया इलेक्ट्रिक स्कूटर लांच किया जिनमे सबसे प्रीमियम व्हीकल है Vida V1। इस स्कूटर में आपको बढ़िया परफॉरमेंस के साथ रिमूवेबल बैटरी का भी ऑप्शन मिल जाता है जो एक ख़ास बात है। आइये जानते हैं इस स्कूटर के बारे में सभी ख़ास बाते।
मिलती है बढ़िया परफॉरमेंस व रेंज

हीरो Vida V1 इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको मिलते हैं कमाल के फीचर व परफॉरमेंस जी इसे एक आधुनिक व प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाते हैं। इसमें आपको मिलती है 3900W की इलेक्ट्रिक मोटर व 3.94kWh की लिथियम-आयन बैटरी। इस मोटर व बैटरी की मदत से ये स्कूटर कमाल की परफॉरमेंस निकालने में सक्षम है। ये स्कूटर आपको देता है 110 किलोमीटर से 142 किलोमीटर की रेंज व 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की टॉप स्पीड। केवल इतना ही नहीं इस स्कूटर में मिलती है रिमूवेबल बैटरी फ़ास्ट चार्जर के साथ जो इसे केवल 8 घंटों में पूरा चार्ज कर देती है।
रेंज | 110km |
टॉप स्पीड | 80kmph |
चार्जिंग टाइम | 8hrs |
पावर | 3900W |
हाइट | 780mm |
वजन | 125kg |
0-40 स्पीड | 3.2sec |
कीमत | ₹ 1,41,746 |
मिलेंगे सभी आधुनिक फीचर
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में आते हैं कमाल के आधुनिक टेक्नोलॉजी के फीचर जो इसे बढ़िया लुक व लक्ज़री टच देते हैं। इसमें आती है एक 7-इंच की टचस्क्रीन TFT डिस्प्ले जिसमे आप अपना मोबाइल कनेक्ट कर के जीपीएस, कॉल व मैसेज चला सकते हैं। साथ ही इसमें आपको सभी LED लाइट व एलाय व्हील मिलते हैं डिस्क ब्रेक के साथ। ये एक बढ़िया इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो आपके दिन प्रतिदिन के कामों के लिए काफी बढ़िया रहने वाला है।
नई कीमत व EMI प्लान
Hero Vida V1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत शुरू होती है ₹1,41,746 रुपए की एक्स-शोरूम कीमत से। ये एक बढ़िया कीमत है इस प्रकार के आधुनिक स्कूटर के लिए। आप इसे EMI पर भी खरीद सकते हैं केवल ₹7,087 रुपए की कम से कम डाउन पेमेंट भर कर जिसके बाद आपको मात्र ₹3,366 रुपए की EMI देनी होगी प्रतिमहिने अगले 5 साल तक। ये एक बढ़िया इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो आपको एक बढ़िया अनुभव देने वाला है।
यह भी देखिए: सबसे सस्ते Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर की ऑन-रोड कीमत व EMI प्लान