Opportunity of EV Charging Stations Business
भारत में लोग अब इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदना पसंद करने लगे हैं जिसके चलते हर ऑटोमोबाइल कंपनी पेट्रोल और डीजल के मुकाबले इलेक्ट्रिक पर ज्यादा ध्यान देना लगे हैं और हर महीने कोई न कोई नया व्हीकल लांच कर रहे हैं। इलेक्ट्रिक व्हीकल पेट्रोल व डीजल के मुकाबले ज्यादा किफायती होते हैं जिनमे आपको अब काफी आधुनिक फीचर्स भी मिलने लगे हैं। इस इलेक्ट्रिक व्हीकल की ज्यादा डिमांड ने इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनियों का इंफ्रास्ट्रक्चर काफी बढ़ा दिया हैं। भारत में जनवरी 2023 से हर महीने लग भाग 90000 इलेक्ट्रिक व्हीकल हर महीने बिक रहे हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा हैं की EV मार्किट 2023 तक 90% बढ़ जायगी। ज्यादा डिमांड और इलेक्ट्रिक व्हीकल की बढ़ती हुई सेल को देखते आने वाले समय में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन की भी डिमांड बढ़ जायगी जो आने वाले समय में एक बड़ा बिज़नेस बन सकता हैं।
भारतीय सरकार EV को काफी बढ़ावा दे रही हैं
भारतीय सरकार EV को काफी बढ़ावा दे रही हैं जिसके चलते सरकार ने अलग अलग ऑफर निकले हैं ताकी लोग पेट्रोल व डीजल को छोड इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदे। सरकार काफी सारे पब्लिक ट्रांसपोर्ट व सरकारी व्हीकल को इलेक्ट्रिक में बदल रही हैं। आज के टाइम पर भारत में कुल 1640 चार्जिंग स्टेशन हैं जिनमे से 940 मेट्रो शहरों में हैं। सरकार ने काफी साड़ी अलग अलग सब्सिडी प्लान निकले हैं ताकी इलेक्ट्रिक व्हीकल की कीमत काम हों और लोग इन्हे ज्यादा से ज्यादा मात्रा में खरीद सके।
EV चार्जिंग स्टेशन खोलने के फायदे

अगर आप एक EV चार्जिंग स्टेशन खोलते हैं तो आपके इसमें काफी सारे फायदे हैं जैसे की इनको खोलना और ऑपरेट करना काफी आसान हैं। अभी के समय में EV चार्जिंग स्टेशन खोलने के लिए आपको काफी कम पैसे चाइये और साथ ही सरकार भी आपको इस्पे सब्सिडी देगी। इन इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन के खुलने से ज्यादा रोजगार आएगा और साथ में आप इन स्टेशन पर अलग अलग तरह की सर्विसेज दे कर अच्छा पैसा कमा सकते हैं। इलेक्ट्रिक व्हीकल के काफी अच्छा विचार हैं जो पर्यावरण और लोगों के लिए बोहोत बढ़िया हैं और साथ ही ये ई-व्हीकल काफी कम खर्चे में चलते हैं।
सरकार द्वारा मिलती हैं ये सब्सिडी
सरकार ने ऐसी नीतियां बनाकर भारत में EV अपनाने को प्रोत्साहित किया है जो भारत में बुनियादी ढांचे की लागत और EV की खरीद को कम करने में मदद कर रही हैं। फेम इंडिया स्कीम: देश में हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहनों के विकास और प्रचार में तेजी लाने के लिए 2015 में फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ (हाइब्रिड एंड) इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (FAME) इंडिया लॉन्च किया गया था। FAME-II योजना भारत में रुपये के बजट के साथ शुरू की गई थी। ई-दोपहिया, ई-तिपहिया, ई-यात्री वाहनों और ई-बसों का समर्थन करने के लिए 10,000 करोड़।
राज्य सरकार दे रही हैं ये सब्सिडी
बोहोत सी राज्य सरकार EV चार्जिंग स्टेशन पर काफी बढ़िया सब्सिडी देती हैं। EV चार्जिंग स्टेशन में जो बिजली का ट्रांसफार्मर लगता हैं उसकी कीमत सब्सिडी के बाद 5 से 6 लाख रुपए राखी हैं। उत्तर प्रदेश में, पूरे राज्य में चार्जिंग और बैटरी स्वैपिंग सुविधाओं के विकास को बढ़ावा देने के लिए पहले 2,000 चार्जिंग स्टेशन सेवा प्रदाताओं को प्रति चार्जिंग स्टेशन अधिकतम 10 लाख रुपये तक की पूंजीगत सब्सिडी दी जाती है। दिल्ली में जो धीमे चार्जिंग स्टेशन हैं उनके पहले 30,000 चार्जिंग पॉइंट को ₹6,000 रुपए की सब्सिडी मिलेगी प्रति पॉइंट। ये भी देखिये: Maruti Suzuki की आ रही हैं 3 नई इलेक्ट्रिक गाड़िया जिनमे मिलेगी बढ़िया सेफ्टी