ये 5 कमाल की इलेक्ट्रिक बाइक मिलेंगी ₹2 लाख से कम की कीमत पर

Top 5 Electric Bikes Under 2 Lakh

भारत में लोग हर दिन इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ ज्यादा आकर्षि हो रहे हैं और पेट्रोल को छोड कर इलेक्ट्रिक खरीदना पसंद कर रहे हैं। क्यूंकि अभी के समय के इलेक्ट्रिक व्हीकल न केवल ज्यादा रेंज देता है बल्कि इनमे एक से बढ़ कर एक फीचर और बढ़िया स्पीड भी मिलती है। साथ ही पेट्रोल के दाम अब काफी ज्यादा बढ़ गए हैं तो लोगो को अब इलेक्ट्रिक वाहन ज्यादा किफायती लगने लगे हैं, जो की सच भी है। आज हम इस आर्टिकल में बात करने जा रहे हैं पांच ऐसे इलेक्ट्रिक बाइक के बारे में जो काफी अचे फीचर्स, रेंज और स्पीड के साथ आते हैं और उनकी कीमत भी दो लाख से काम राखी गई है। आइये देखते हैं 5 सबसे बढ़िया इलेक्ट्रिक बाइक।

1. Revolt RV400

Revolt RV400
Revolt RV400

सबसे पहले आती है Revolt RV400 जो मिलती है केवल ₹1.63 लाख की शुरुवाती कीमत पर। इस बाइक में आपको 80 से लेकर 150 किलोमीटर की बढ़िया रेंज मिलेगी जो आपके दिन प्रतिदिन के कामों के लिए काफी बढ़िया है। यह इलेक्ट्रिक बाइक 3 kW की पावर और 170 NM का टार्क निकालती है जिसके चलते इसकी टॉप स्पीड है 85 km/h जो की एक काफी बढ़िया स्पीड मानी गई है। इस इलेक्ट्रिक बाइक में आज के समय के सभी आधुनिक फीचर मिलते हैं जैसे LED लाइट, डिजिटल मीटर, डिस्क ब्रेक व तीन ड्राइविंग मोड। यह बाइक केवल 108 किलो की है जिसकी वजे से ये बढ़िया रेंज और स्पीड देना में सक्षम है।

2. Tork Kratos R

Tork Kratos R
Tork Kratos R

अब आते हैं दूसरी कमाल की इलेक्ट्रिक बाइक पर जिसकी शुरुवाती कीमत है ₹1.65 लाख। इस बाइक की सबसे ख़ास बात है की ये 105 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ़्तार से भाग सकती है और इसमें 180 किलोमीटर की बढ़िया रेंज भी मिलती है। अगर आपको लम्बे सफर और शहर के इस्तेमाल के लिए बाइक चाइये तो ये आपके लिए सबसे बढ़िया ऑप्शन बनेगा। और इससे भी कमाल की बात है की ये बाइक 80% चार्ज केवल एक घंटे में हो जाती है अपने फ़ास्ट चार्जर की मदत से। इन सभी कमाल की चीज़ों के साथ साथ इस इलेक्ट्रिक बाइक में सभी आधुनिक फीचर भी मिलते हैं।

3. Oben Rorr

Oben Rorr
Oben Rorr

Oben Rorr भी एक बढ़िया इलेक्ट्रिक बाइक है जिसकी कीमत ₹1.50 लाख रुपए से शुरू होती है। इस इलेक्ट्रिक बाइक में आपको 4.4 kWh की बैटरी मिलती है जिसकी मदत से ये Rorr 187 किलोमीटर की रेंज देना में सक्षम है और इतना ही नहीं इसमें आपको फ़ास्ट चार्जर भी मिलता है जो इस बाइक को 80% चार्ज केवल दो घंटों में कर देता है। अगर बात करे इसकी टॉप स्पीड की तो Oben Rorr 100 किलोमीटर प्रतिघंटे से भाग सकती है।

4. Matter Aera 5000+

Matter Aera 5000+
Matter Aera 5000+

Matter Aera 5000+ इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत है ₹1.43- 1.53 लाख जो की एक बढ़िया कीमत है। इसमें आपको एक बार पूरा चार्ज करने पर 125 KM की रेंज मिलती है और इसकी टॉप स्पीड है 90 किलोमीटर प्रतिघंटा। इस बाइक में आपको 10000W की पावरफुल मोटर मिलती है जो 160 NM का टार्क निकालती है। इस बाइक को पूरा चार्ज करने में लगभग पांच घंटो का समय लगता है जो की काफी बढ़िया माना गया है। अगर बात करे इसकी फीचर की तो ये बाइक सभी आधुनिक फीचर्स ले लेस है।

5. Hop OXO

Hop OXO
Hop OXO

अब आते हैं इस लिस्ट की आखरी और बढ़िया इलेक्ट्रिक बाइक पर जिसका नाम है Hop OXO। इस इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत शुरू होती है ₹1.65 लाख से जो की काफी बढ़िया कीमत है इसके फीचर्स को देखते हुआ। इस बाइक में आपको मिलता है 150 किलोमीटर की रेंज और 6300W की मोटर जिसकी मदत से ये 200 NM तक का टार्क निकालने में सक्षम है और ये 95 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ़्तार से भाग सकती है।