e-Sprinto Amery Electric Scooter
भारत में आज के समय में काफी सारे नए इलेक्ट्रिक स्कूटर लांच हो रहे हैं जिनमे काफी बढ़िया फीचर्स के साथ कमाल की रेंज और टॉप स्पीड भी मिलती है। अब देश के लोग इन इलेक्ट्रिक स्कूटर की तरफ ज्यादा आकर्षित हैं पेट्रोल के मुकाबले क्यूंकि अब जो ई-स्कूटर आते हैं उनमे काफी बढ़िया चीज़े तो मिलती हैं और दूसरा कारण है पेट्रोल की काफी ज्यादा बढ़ती कीमतें। आज हम जिस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बात करने जा रहे हैं उसका नाम है e-Sprinto Amery। यह एक बिलकुल नया स्कूटर है जिसमे आपको 140 किलोमीटर तक की रेंज के साथ बढ़िया स्पीड भी मिलती है। आइये देखते हैं क्या है इस स्कूटर में ख़ास और कितनी होने वाली है इसकी कीमत।
मोटर, बैटरी, रेंज, परफॉरमेंस और फीचर्स
e-Sprinto Amery इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको मिलती है 1500w BLDC हब मोटर जो देती है 2500w की पीक पावर जिसकी मदत से ये स्कूटर 65 किलोमीटर प्रतिघंटे के टॉप स्पीड तक जाता है और जीरो से 40 km/h की स्पीड केवल 6 सेकंड में पकड़ लेता है जो की एक काफी बढ़िया परफॉरमेंस है। इस बढ़िया मोटर के साथ आपको मिलता है 60V 50AH की NMC लिथियम-आयन बैटरी जो एक बार पूरा चार्ज होने पर देती है 140 किलोमीटर की बढ़िया रेंज। केवल यही नहीं इसमें आपको मिल जाता है फ़ास्ट चार्जर जो स्कूटर को केवल 4 घंटों में पूरा चार्ज करने में सक्षम है।

अब अगर बात करे इस स्कूटर के फीचर्स की तो इसमें आपको एक से बढ़ कर एक आधुनिक टेक्नोलॉजी का फीचर मिल जाएगा। इसमें आपको इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा फीचर मिलते हैं जैसे की रिमोट लॉक, एंटी थेफ़्ट अलार्म, USB चार्जर, फाइंड माय व्हीकल, डिजिटल मीटर, एलाय व्हील व डिस्क ब्रेक जैसे सभी फीचर्स। ये स्कूटर आपको तीन अलग अलग रंगों में मिलेगा lissful White, Sturdy Black (Matte), और High-Spirit Yellow।
मोटर | 1500W BLDC Hub |
बैटरी | 60V 50AH |
रेंज | 140 KM |
चार्जिंग टाइम | 4 घंटे |
टॉप स्पीड | 65 km/h |
0-40 Km/h | 6 सेकंड |
कीमत | ₹1,29,999 |
e-Sprinto Amery कीमत, डाउन पेमेंट और EMI प्लान
e-Sprinto Amery इलेक्ट्रिक स्कूटर एक काफी बढ़िया ई-स्कूटर है जिसमे आपको बेहद बढ़िया फीचर्स के साथ लम्बी रेंज की बैटरी और पावरफुल मोटर मिल जाती है। इस स्कूटर की शुरुवाती कीमत है ₹1,29,999 रुपए जो की एक काफी अच्छी कीमत है इस स्कूटर को देखते हुए। आप इसे EMI पर भी खरीद सकते हैं केवल ₹16,000 रुपए की डाउन पेमेंट भर के जिसके बाद आपकी ₹3200 रुपए की EMI बन जायगी अगले 36 महीनों तक। अगर आप एक दिन प्रतिदिन के इस्तेमाल के लिए स्कूटर चाहते हैं तो ये आपके लिए एक सबसे बढ़िया ऑप्शन बन सकता है। देखिये टॉप स्टोरी: इस ई-स्कूटर में मिलेगी 120 KM की रेंज और 90 km/h की टॉप स्पीड, जानिए खास बातें