Ampere Primus And Ola S1 Comparison
आज के समय में भारत में लोग इलेक्ट्रिक स्कूटर लेना ज्यादा पसंद कर रहे हैं पेट्रोल के मुकाबले जिसका कारण है इनकी तगड़ी परफॉरमेंस और शानदार फीचर्स। देश में हर महीने काफी सारे नए लेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च हो रहे हैं जो नई नई टेक्नोलॉजी व बढ़िया डिज़ाइन के साथ आते हैं। इनमे सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है Ola जो पिछले सालों से नंबर एक पर है। लेकिन क्या कोई और स्कूटर भी ऐसा है जो इसे बढ़िया टक्कर दे सके? आज हम देखने जा रहे हैं Ampere Primus और Ola S1 में से कोनसा स्कूटर है बढ़िया।
बैटरी, मोटर, परफॉरमेंस व रेंज

स्पेसिफिकेशन | Ola S1 | Ampere Primus |
मोटर | 8500w | 3400/4000w |
बैटरी | 3kWh | 3kWh |
टार्क | 58 NM | – |
रेंज | 141 KM (Eco) | 107 KM |
टॉप स्पीड | 95 km/h | 77 km/h |
0-40 km/h | 3.8 सेकंड | 4.2 सेकंड |
चार्जिंग टाइम | 5 घंटे | 5 घंटे |
स्टोरेज | 36 लीटर | 22 लीटर |
वजन | 121 KG | 130 KG |
लोडिंग कैपेसिटी | 150 KG | 150 KG |
कीमत | ₹1.29 लाख | ₹1.46 लाख |
अब अगर बात करे इन स्कूटरों के फीचर्स की तो इनमे लग भाग एक जैसे फीचर्स देखने को मिल जाते हैं। इनमे आपको मिलेगा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, WiFi, ब्लूटूथ, स्पीकर, कीलेस एंट्री, पुश बटन स्टार्ट, एलाय व्हील, डिस्क ब्रेक, LED लाइट, पावर स्टार्ट व सिक्योरिटी अलर्ट जैसे सभी फीचर्स। देखा जाये तो Ola Ampere से हर चीज़ में बढ़िया है और सबसे बड़ी बात की इसकी कीमत भी Ampere से कम है जो Ola को और भी ख़ास बना देता है। यही कारण है की Ola के इलेक्ट्रिक स्कूटर देश में सबसे ज्यादा बिकने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं। अगर आप भी एक किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहते हैं जिसमे आपको सभी फीचर्स और कमाल की परफॉरमेंस मिले तो Ola आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन होगा। टॉप स्टोरी: Ola ने किया स्कूटरों की बैटरी में बदलाव! अब S1 व S1 Air में मिलेगी अलग बैटरी