BMW ले आया इलेक्ट्रिक स्कूटर जिसकी है सबसे ज्यादा स्पीड

आज के समय में सब लोग इलेक्ट्रिक व्हीकल की तरफ जा रहे हैं व अब इन्हे लेना काफी पसंद कर रहे हैं। इलेक्ट्रिक व्हीकल की डिमांड बढ़ने के कारण सभी ऑटोमोबाइल कपनियां नए नए ई-व्हीकल लांच कर रहे हैं जिनमे बढ़िया फीचर, परफॉरमेंस व रेंज मिल रही है। अब BMW जो की एक लक्ज़री कार व बाइक बनाने वाली जर्मन कंपनी है, इन्होने भी अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लांच कर दिया है जिसका नाम है CE 02 EV। यह इलेक्ट्रिक दो पहिया वहां एक अनोखे डिज़ाइन व आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ आया है। आइये जानते हैं इस स्कूटर की ख़ास बातें व देखते हैं क्या है इसकी कीमत।

आता है पावरफुल मोटर व बैटरी के साथ

BMW CE 02 Electric Scooter
BMW CE 02 Electric Scooter

BMW ने अपना नया ई-व्हीकल लांच कर दिया है जिसका नाम है CE 02 EV। यह एक इलेक्ट्रिक स्कूटर व बाइक के बीच का व्हीकल है यानि इसमें बाइक व स्कूटर दोनों की विशेषताएं हैं। CE 02 में दो 2kWh लिथियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल किया गया है जो इसे 90 किलोमीटर की बढ़िया रेंज देना में सक्षम है। आप इसकी एक बैटरी को निकाल कर इसे केवल एक 2kWh पर भी चला सकते हैं। यूरोप के काफी देशों में इसको चलाने के लिए किसी भी प्रकार के लाइसेंस की जरुरत नहीं है।

BMW CE 02 इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार पूरा चार्ज होने पर निकालता है 90 किलोमीटर की रेंज व इसकी दमदार मोटर के साथ ये ई-स्कूटर 95 किलोमीटर की टॉप स्पीड तक जाने में सक्षम है। इसके साथ आपको 0.9kW का स्टैंडर्ड चार्जर व 1.5kW का फ़ास्ट चार्जर ऑप्शनल मिलता है जिस इसे केवल 3 घंटों में पूरा चार्ज कर देता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको सेफ्टी भी बढ़िया मिलती है इसके 296mm डिस्क ब्रेक व ड्यूल चैनल ABS की मदत से।

मिलते हैं आधुनिक फीचर व चौंकाने वाली कीमत

इस BMW के इलेक्ट्रिक स्कूटर में एक से बढ़ कर एक आधुनिक फीचर का इस्तेमाल किया गया है जो इसे एक लक्ज़री लुक वाला ई-स्कूटर बनती है। इसमें आपको मिलेगी 3.5-इंच TFT इंफोटेनमेंट डिस्प्ले जिसके साथ आप ब्लूटूथ, WiFi भी कनेक्ट कर सकते हैं। इसके आलावा इसमें LED लाइट, कीलेस एंट्री, रिवर्स गियर, फ़ोन मोड, पुश बटन स्टार्ट जैसे सभी आधुनिक फीचर देखने को मिल जाते हैं। अगर बात करे इसकी कीमत की तो BMW CE 02 की कीमत आपको चौंका देंगी। ये इलेक्ट्रिक स्कूटर आपको मिलेगा 6.2 लाख की शुरुवाती कीमत पर जो जाती है ₹7 लाख रुपए तक। यह एक बोहोत महंगा इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो की काफी बढ़िया परफॉरमेंस देना में सक्षम है। ये भी पढ़े: TVS ला रहा है भारत का सबसे फास्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर जो देगा 150km की रेंज