10 सबसे ज्यादा बिकने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर
भारत में दिन प्रतिदिन लोग इलेक्ट्रिक स्कूटर की तरफ ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं पेट्रोल के मुकाबले जिसका कारण है इनका किफायती व पावरफुल होने। आज जो इलेक्ट्रिक स्कूटर देश में मौजूद हैं उनमे कमाल की परफॉरमेंस, रेंज व आधुनिक फीचर मिलते हैं जिसके चलते अब लोग इन्हे ज्यादा पसंद करने लगे हैं। अभी आप हर बजट वर हर प्रकार की जरूरतों के हिसाब से ई-स्कूटर खरीद सकते हैं। आज हम इस आर्टिकल में देखेंगे जुलाई 2023 में बिकने वाले 10 इलेक्ट्रिक स्कूटर।
ओला के बीके सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर

हर बार की तरह जुलाई 2023 में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचने वाली कंपनी है Ola इलेक्ट्रिक। देश में सबसे ज्यादा Ola के स्कूटर को पसंद किया जाता है क्यूंकि इनमे आपको सभी आधुनिक फीचर व तगड़ी परफॉरमेंस मिल जाती है और वो भी काफी किफायती कीमत पर। ओला ने हालही में एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लांच किया था जिसका नाम है Ola S1 Air। यह स्कूटर लोगों को इतना पसंद आया की इसके लांच के एक घंटे बाद तक 3000 यूनिट बिक गए थे। यह एक काफी बढ़िया इलेक्ट्रिक स्कूटर साबित हुआ इस साल का।
कंपनी | जून | जुलाई |
OLA ELECTRIC | 17,623 | 19,237 |
TVS IQUBE | 7,857 | 10,330 |
ATHER ENERGY | 4,597 | 6,607 |
BAJAJ CHETAK | 3,002 | 4,086 |
AMPERE ELECTRIC | 3,042 | 3,571 |
OKINAWA AUTOTECH | 2,619 | 2,263 |
Hero VIDA | 465 | 987 |
OKAYA EV | 425 | 784 |
HERO ELECTRIC | 1,136 | 778 |
BGAUSS AUTO | 190 | 657 |
इस महीने TVS और अथेर एनर्जी ने भी काफी अच्छी ग्रोथ की वहीं ओकिनावा को 14% कम सेल मिली। अब लोग इलेक्ट्रिक स्कूटर को काफी पसंद करने लगे हैं जो की काफी बढ़िया बात है। सरकार भी नए नए ऑफर दे रही है ताकि लोग ई-व्हीकल की तरफ आकर्षित हों पेट्रोल के मुकाबले। इलेक्ट्रिक स्कूटर आपकी हर प्रकार की जरूरतों के लिए बढ़िया है जो आप एक किफायती कीमत पर खरीद सकते हैं।
ये भी पढ़े: Simple One ई-स्कूटर पर भारी डिस्काउंट! मिलेगा केवल ₹4,400 की EMI पर