ये हैं भारत की 5 सबसे ज्यादा बिकने वाली Electric Cars

5 सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक गाड़ियां

आज के समय में इलेक्ट्रिक व्हीकल काफी ज्यादा प्रचार में हैं और कंपनियां हर दिन कुछ न कुछ नया मार्किट में ला रही है। हालही में हुए ऑटो एक्सपो में काफी नई नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां दिखाई गई और एक से बढ़ कर एक नए फीचर्स देखने को मिले। कुछ कंपनियां अपने आप को पूरा इलेक्ट्रिक में बदल देंगी आने वाले समय में और कुछ कंपनियां बिलकुल नई आई हैं जो सिर्फ इलेक्ट्रिक व्हीकल ही बनैंगी। आज हम इस आर्टिकल में देखेंगे भारत की पांच सबसे ज्यादा बिकने वाले इलेक्ट्रिक गाड़ियां और क्या है उनमे खास।

1. Tata Nexon EV

Tata  Nexon EV
Tata Nexon EV

भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक गाडी है ये Tata Nexon EV जो की देश में 74% मार्किट बनाये हुए है। ये गाडी पिछले साल सबसे ज्यादा बिकने वाली थी इलेक्ट्रिक गाडी थी। इसमें 302 kWh की बैटरी मिलती है जो इसे 312 KM की रेंज देने में सक्षम बनती है। Nexon EV में एक से बढ़ कर एक फीचर्स मिलते हैं और साथ ही फ़ास्ट चार्जर भी मिलता है जो इसके बड़ी बैटरी को केवल 8 घंटो में चार्ज कर देता है और 0 से 80% केवल एक घंटे में । ये गाडी भारत की सबसे शानदार इलेक्ट्रिक गाडी है।

2. Tata Tigor EV

Tata Tigor EV
Tata Tigor EV

दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक गाडी भी टाटा मोटर्स की है है जिसका नाम है Tigor EV। यह गाडी 2022 की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक गाडी थी जिसमे कमाल के फीचर्स और बढ़िया रेंज मिलती है। इसके 26kWh की बैटरी से 315 KM की रेंज मिलती है। इसमें permanent synchronous मोटर का इस्तेमाल हुआ है जिसके चलते Tigor EV 55kW की पावर और 170NM का टार्क निकलने में सक्षम है।

3. MG ZS EV

MG ZS EV
MG ZS EV

MG ZS EV एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक व्हीकल है जिसमे 50.3 kWh की बैटरी मिलती है जो 276 KM की रेंज देती है। ये गाडी काफी पावरफुल है और ये 173.83bhp की पावर आसानी से निकल देती है। यह इलेक्ट्रिक गाडी आपके दिन प्रतिदिन के इस्तेमाल के लिए एक दम बढ़िया और सेफ है।

4. Hyundai Kona

Hyundai Kona EV
Hyundai Kona EV

हुंडई कोना एक शानदार इलेक्ट्रिक गाडी है जिसमे काफी कमाल के फीचर्स और पावर मिलती है। इस गाडी में 39.2 kW lithium-ion polymer बैटरी का इस्तेमाल किआ गया है जो इसे 452 KM की रेंज देने में सक्षम बनता है। इसमें 50 kW DC fast चार्जिंग भी मिलती है जो 80% बैटरी केवल 52 मिनट में चार्ज क्र देता है और पूरी बैटरी चार्ज करने में सिर्फ 6 घंटे का समय लेता है ।

5. Volvo XC40 Recharge

Volvo XC40 Recharge
Volvo XC40 Recharge

अब आते हैं भारत की पांचवी सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक गाडी पर। Volvo XC40 recharge एक लक्ज़री इलेक्ट्रिक गाडी है जिसमे काफी बढ़िया फीचर्स और कमाल के सेफ्टी मिलती है। यह गाडी आपको 408 की हार्सपावर मिलती है और 418 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज पूरा चार्ज होने पर। यह एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक व्हीकल है जो जीरो से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार केवल 4 सेकंड में पकड़ लेती है।

देखिए: ये हैं भारत की सबसे महंगी इलेक्ट्रिक गाड़ियां जिनकी कीमत है करोड़ों में