Benling Kriti इलेक्ट्रिक स्कूटर
आज भारत में आपके पास काफी सारे किफायती बजट के इलेक्ट्रिक स्कूटर ऑप्शन हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटर में काफी खासियत होती है जैसे की ये किफायती कीमत के होते हैं, इनको चलने की कॉस्ट बोहोत कम होती है व इनमे आपको बढ़िया परफॉरमेंस के साथ एडवांस फीचर भी मिल जाते हैं। आज हम जी इ-स्कूटर की बात करने जा रहे हैं उसका नाम है Benling Kriti। ये एक धीमी स्पीड वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसको चलने के लिए न आपको लाइसेंस की जरुरत और न ही रजिस्ट्रेशन की। ये एक बढ़िया क्लासिक डिज़ाइन का स्कूटर है जिसमे आपको बढ़िया स्पेस मिल जाता है।
रेंज | 60Km |
टॉप स्पीड | 25 Km/h |
चार्जिंग टाइम | 6-8 घंटे |
मोटर | 250W |
पावर | 250W |
ब्रेक | ड्रम |
परफॉरमेंस व रेंज

Benling Kriti इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको मिलता है केवल एक वैरिएंट जिसमे कुल तीन कलर ऑप्शन आते हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको मिलती है 250W 48V ब्रुशलेस मोटर जिसके साथ जुडी है एक लीड एसिड बैटरी व आप ऑप्शनल में ले सकते हैं लेथियम-आयन बैटरी। ये स्कूटर अपनी मोटर व बैटरी की मदत से निकालता है 25 किलोमीटर प्रतिघंटे की टॉप स्पीड व देता है 60 किलोमीटर की रियल वर्ल्ड रेंज एक बार पूरा चार्ज करने पर। ये एक बढ़िया परफॉरमेंस है इस Kriti इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए। इसके साथ आपको एक फ़ास्ट चार्जर भी मिल जाता है जो स्कूटर को मात्र 8 घंटों में पूरा चार्ज कर देगा। ये एक बढ़िया इ-स्कूटर है आपके रोजाना के इस्तेमाल के लिए।
मिलते है काफी अच्छे फीचर
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको काफी बढ़िया फीचर भी मिल जाते हैं जो इसे एक प्रीमियम लुक देने में मदत करते हैं। इसमें आपको मिलती है एक बड़ी डिजिटल स्क्रीन, रिमोट अनलॉक, बड़ा बूट स्पेस, एलाय व्हील, डिस्क ब्रेक, USB चार्जर व LED लाइट जैसे काफी फीचर। ये एक आधुनिक इ-स्कूटर है जो आपके दिन प्रतिदिन के कामों में बढ़िया साथ देगा। इस इ-स्कूटर को 16 साल की उम्र से अधिक के लोग चला सकते हैं क्यूंकि इसको चलने के लिए आपके पास लाइसेंस होना जरुरी नहीं नहीं।
कीमत व EMI
इस नए Benling Kriti इलेक्ट्रिक स्कूटर का केवल एक वैरिएंट आता है जिसकी ऑन-रोड कीमत है ₹59,429 रुपए। ये एक बढ़िया व किफायती कीमत है इस प्रकार के इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए। आप इसे किस्तों पर भी खरीद सकते हैं केवल ₹2,971 रुपए की कम से कम डाउन पेमेंट भर कर जिसके बाद आपको मात्र ₹1,647 रुपए की EMI देनी होगी अगले 4 साल तक। ये एक अच्छी डील हो सकती है अगर आपको एक सस्ता इ-स्कूटर चाइये तो।
यह भी देखिए: 130km रेंज के साथ Okaya ने लांच किया सबसे पावरफुल इ-स्कूटर