₹2000 की EMI पर मिलेगा ये बढ़िया रेंज व टॉप स्पीड वाला स्कूटर

Ampere Zeal EX इलेक्ट्रिक स्कूटर

आज भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर की मार्किट सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ रही है जिसका कारण है इनका किफायती व हाई परफॉरमेंस होना। आज के इलेक्ट्रिक स्कूटर पहला के मुकाबले काफी बढ़िया डिज़ाइन, फीचर, परफॉरमेंस व बढ़िया कीमत पर मिलते हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटर को काफी काफी कम खर्चे पर चला सकते हैं व इसकी मेंटेनन्स भी बोहोत कम होती है जिसके चलते लोग अब इन्हे खरीदना पसंद करते हैं। आज हम जिस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बात करने जा रहे हैं उसका नाम है Ampere Zeal EX। ये एक किफायती कीमत का स्कूटर है जिसमे आपको सभी एडवांस फीचर मिलेंगे। आइये जानते हैं इस स्कूटर की सभी खास बातें व इसकी कीमत।

परफॉरमेंस, रेंज व चार्जिंग

Ampere Zeal EX
Ampere Zeal EX

Ampere Zeal EX इलेक्ट्रिक स्कूटर केवल एक वैरिएंट व एक रेंज में उपलब्ध है। इस स्कूटर में आती है एक 1200W की पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर जिसके साथ जुडी है एक बढ़िया लिथियम-आयन बैटरी। ये एक बढ़िया इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो अपनी मोटर व बैटरी की मदत से निकालता है 120 किलोमीटर की बढ़िया रेंज व 53 किलोमीटर प्रतिघंटे की टॉप स्पीड। ये एक बढ़िया परफॉरमेंस है इस प्रकार के इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए। केवल इतना ही नहीं इस स्कूटर में आपको मिलती है एक फ़ास्ट चार्जर जो स्कूटर को केवल 7 घंटों में पूरा चार्ज कर देता है।

रेंज 120 Km
टॉप स्पीड53 Kmph
चार्जिंग टाइम7 Hrs
पावर1200 W
मैक्स पावर 1,800 W
ब्रेकDisc
डाउन पेमेंट₹30,400
किस्त₹2000
कीमत (ऑन-रोड)₹1,03,318

फीचर व टेक्नोलॉजी

इस Ampere Zeal EX इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको सभी एडवांस टेक्नोलॉजी के फीचर मिलते हैं जो इसे एक प्रीमियम स्कूटर बनाते हैं। इसमें आपको मिलती है एक बड़ी डिजिटल स्क्रीन, एलाय व्हील, डिस्क ब्रेक, USB चार्जर, पुश स्टार्ट, रिमोट स्टार्ट, राइडिंग मोड व और भी काफी सारे बढ़िया फीचर। अगर आप एक दिन प्रतिदिन के इस्तेमाल के लिए एक किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहते हैं तो ये आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन बन सकता है।

कीमत व EMI

Ampere Zeal EX इलेक्ट्रिक स्कूटर केवल एक वैरिएंट में आता है जिसकी ऑन-रोड कीमत है ₹1,03,318 रुपए रुपए। ये एक बढ़िया कीमत है इस प्रकार के इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए। आप इसे EMI पर भी खरीद सकते हैं केवल ₹30,400 रुपए की डाउन पेमेंट भर कर जिसके बाद आपको मात्र ₹2000 रुपए की EMI देनी होगी हर महीने अगले 48 महीनों तक।

यह भी देखिए: बढ़िया रेंज व टॉप स्पीड के साथ मिलता है ये Hero का इलेक्ट्रिक स्कूटर